{"_id":"6713485302a4b657b708e415","slug":"convocation-ceremony-at-raja-mahendra-pratap-singh-university-on-21st-october-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: दीक्षांत समारोह 21 अक्टूबर को, तैयारियां तेज, आ रहे हैं उपराष्ट्रपति-उनकी पत्नी, कुलाधिपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: दीक्षांत समारोह 21 अक्टूबर को, तैयारियां तेज, आ रहे हैं उपराष्ट्रपति-उनकी पत्नी, कुलाधिपति
Sat, 19 Oct 2024 11:21 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:21 AM IST
सार
आरएमपीएसयू का पहला दीक्षांत समारोह है, इसलिए राजभवन से लखनऊ यूनिवर्सिटी की टीम मदद के लिए भेजी गई है। टीम समारोह के कोर कमेटी और समिति के समन्वयकों के साथ मंत्रणा कर रही है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल, अलीगढ़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि सहित अन्य सभी अतिथियों के अंग वस्त्र के रंग का निर्धारण हो गया है। मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी का अंग वस्त्र क्रीम रंग का होगा, जिस पर कढ़ाई और लैस लगा होगा।
विज्ञापन
ये होंगे अंग वस्त्र
21 अक्तूबर को आयोजित विवि के पहले दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लिए बुनावट और लैस से युक्त अंग वस्त्र होगा। कुलपति के लिए बुनावट, हल्के रंग और लैस युक्त अंग वस्त्र होगा। उच्च शिक्षा मंत्री व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के लिए नारंगी रंग का अंग वस्त्र होगा। कार्य परिषद, विद्या परिषद, संकायाध्यक्ष, समिति समन्वयक के लिए सुनहरे रंग का अंग वस्त्र होगा। कुलसचिव के लिए भूरे रंग का अंग वस्त्र होगा। दीक्षांत समारोह की समिति के समन्वयक व सह समन्वयक के लिए पीले रंग का अंग वस्त्र होगा।
विज्ञापन
राजभवन से भेजी गई लखनऊ यूनिवर्सिटी की टीम
आरएमपीएसयू का पहला दीक्षांत समारोह है, इसलिए राजभवन से लखनऊ यूनिवर्सिटी की टीम मदद के लिए भेजी गई है। टीम समारोह के कोर कमेटी और समिति के समन्वयकों के साथ मंत्रणा कर रही है। समारोह को बेहतर और भव्य बनाने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया जा रहा है। शनिवार को नवनिर्मित विवि के शीला गौतम सभागार में पूर्वाभ्यास होगा।
विज्ञापन
गोद लिए गांवों के विद्यार्थियों को दी जाएंगी किताबें
दीक्षांत समारोह में उन गांवों के विद्यार्थियों को किताबें दी जाएंगी, जिसे आरएमपीएसयू ने गोद ले रखा है। राजभवन से 200 किताबें आएंगी। विवि के एनएसएस की समन्वयक प्रो. नीता वार्ष्णेय ने बताया कि चार-चार किताबों के 10-10 सेट को नादा वाजिदपुर, हरदासपुर, लोधा, करसुआ और ल्हौसरा गांव के शिक्षिकाओं को प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही राजभवन से आंगनबाड़ी केंद्र के लिए किट आएगा, जिसे सीडीपीओ को प्रदान किया जाएगा।