फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   control room will be built in vikas bhavan, scheme will be verified

विकास भवन में बनेगा कंट्रोल रूम, योजनाओं का होगा सत्यापन

Fri, 07 Aug 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
control room will be built in vikas bhavan, scheme will be verified
सरकारी योजनाओं का जनता तक लाभ पहुंचाने में आनाकानी करने वाले अधिकारियों की अब लाभार्थी सीधे मुख्य विकास अधिकारी से जुड़कर शिकायत कर सकेंगे। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापन के आदेश जारी किए हैं। यहां से सभी योजनाओं का सत्यापन लाभार्थी से बात कर फीडबैक लेकर किया जाएगा। सीडीओ अनुनय झा की देखरेख में इसका संचालन होगा। पीडी डीआरडीए सचिन को नोडल अधिकारी व सभी विभागों के अध्यक्षों को इसका सह प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि समाज कल्याण, महिला कल्याण की ओर से दी जाने वाली पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना, एनआरएलएम समूह, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति योजना जैसी दर्जनों योजनाओं का जनता तक लाभ न पहुंचने की शिकायतें मिल रहीं थीं। इनको देखते हुए लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर फीडबैक लेने का प्लान बनायाहै। विकास भवन में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसमें टेलीकॉलरों की एक टीम तैनात की जाएगी। यह टीमें लाभार्थियों को सीधे फोन करेंगी। सीडीओ भी लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। सभी विभागों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों का डाटा कंट्रोल रूम में देना होगा। सीडीओ अनुनय झा के मुताबिक कंट्रोल रूम स्थापित करने के संबंध में शुक्त्रस्वार से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed