फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Contaminated water flowing from taps; drinking water crisis deepens in several areas

Aligarh News: नलों से आ रहा गंदा पानी, कई इलाकों में गहराया पेयजल संकट

Thu, 10 Sep 2026 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water flowing from taps; drinking water crisis deepens in several areas
बाल्टी में भरा गंदा पानी। - फोटो : samvad
शहर के देहली गेट के नगला मसानी इलाके से जुड़े विभिन्न मोहल्लों में लोग करीब दो महीने से साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। घरों के नलों में पानी तो पहुंच रहा है, लेकिन वह इतना गंदा और बदबूदार है कि उसे पीना तो दूर, नहाने के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन



मजबूरी में लोगों को पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। एक परिवार को कम से कम 40 रुपये बाजार से पानी खरीदने पर खर्च करने पड़ रहे हैं। वार्ड संख्या 26 नगला मसानी इलाके से जुड़े कैलाश गली, मुहल्ला फाैजियान, इंद्रजीत पंडा वाली गली, मंदिर वाली गली, मास्टर गली में करीब दो महीने से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान कराने के बजाय अनदेखी कर रहे हैं।


आरोप है कि सुबह जब नल खोले जाते हैं तो पानी के साथ दुर्गंध भी आती है। पानी का रंग भी साफ नहीं रहता। रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मुश्किलें तो और भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed