फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction works have been made a spectacle: Yogi

निर्माण कार्यों को तमाशा बना दिया गया है : योगी

Sun, 16 Oct 2022 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Construction works have been made a spectacle: Yogi
लाल डिग्गी स्थित अलीगढ़ हैबिटैट सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आद? - फोटो : CITY OFFICE
जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठकों में जिस अंदाज में बोले। उनका साफ इशारा निकाय चुनाव और लक्ष्य एनसीआर से जोड़कर अलीगढ़ का विकास होना बता रहा है। उन्होंने कहा है कि चूंकि एनसीआर के सबसे करीब अलीगढ़ है और औद्योगिक दृष्टि से जिला बेहद समृद्ध है।
विज्ञापन

इसलिए यहां विकास के बहु विकल्प हैं। हमें उन्हीं विकल्पों को ध्यान में रखकर काम करना है। जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों की टीम योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए। जिले में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। वहीं, संगठन पदाधिकारियों से उन्होंने चुनाव से पहले घर-घर पहुंचने। लोगों की समस्याएं सुनने और समाधान करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कमिशभनरी सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। परिचय के बाद उन्होंने अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि बेशक हाल का विधानसभा चुनाव जीतकर आए हैं। मगर हमें आगे जनता के बीच जाना है। लोगों की समस्याएं सुननी हैं और उनके समाधान पर काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कराए जा रहे कार्यों पर चर्चा करते हुए नगरीय विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईजीआरएस पोर्टल, स्वास्थ्य, आयुष्मान योजना, गोशाला आदि का उल्लेख किया। कहा कि इन योजनाओं से अवगत कराया जाए और लोगों को इनके लाभ दिलवाए जाएं। अंत में उन्होंने निकाय चुनाव के लिए इशारा करते हुए कहा कि इस दिशा में काम करके ही हम जनता के साथ खुद का समन्वय स्थापित रख पाएंगे।
इसके बाद उन्होंने विकास कार्यों व अपराध समीक्षा बैठक में अधिकारियों व जनप्रनिधियों से संवाद कायम किया। इस दौरान सभी की बातें सुनने के बाद साफ कहा कि अलीगढ़ औद्योगिक व भौगोलिक दृष्टि से बेहद मजबूत है। चूंकि, एनसीआर के बेहद नजदीक है और अलीगढ़ पलवल मार्ग के जरिये इस रोड पर विकास रफ्तार पकड़ रहा है।

इसलिए जिले में विकास कराने के बहुत विकल्प हैं। जेवर एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर को जोड़कर जिले के औद्योगिक विकास व अन्य तरह के विकास के लिए जनप्रनिधियों के सुझावों, जनता की जरूरतों आदि का ध्यान रखकर काम किया जाए। समन्वय की कमी न हो। इसके लिए धन की किसी भी स्तर पर कमी नहीं होने दी जाएगी। इन बैठकों में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधि व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed