{"_id":"62b0cce3880ad8152d4c21d7","slug":"conspiracy-to-defame-rss-leaders-case-registered-aligarh-news-ali2943404129","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ नेताओं को बदनाम करने की साजिश,मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ नेताओं को बदनाम करने की साजिश,मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में इन दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सत्ताधारी भाजपा के शीर्ष पदों पर मौजूद नेताओं के खिलाफ शिकायतों का दौर चल रहा है। शिकायत में गंभीर आरोप लगते हैं। जब उनकी जांच शुरू होती है तो शिकायतकर्ता यह कहने लगता है कि शिकायत उसने नहीं की और ये हस्ताक्षर भी उसके नहीं हैं। ऐसे ही एक मामले में संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की शिकायत पर कोतवाली में भाजपा व संघ से जुड़े कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें बदनाम करने के इरादे से झूठी शिकायतें करने का आरोप है। बता दें कि कुछ दिन पहले इसी तरह की शिकायत मौजूदा शहर विधायक व उनके पूर्व विधायक पति के खिलाफ भी की गई थी। उस समय भी शिकायतकर्ता ने शिकायत से अपना नाता नहीं माना था।
यह मुकदमा कोतवाली में संघ के विभाग संघ चालक राजकुमार की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें उनके साथ संघ के कई अन्य पदाधिकारी भी शिकायती के तौर पर शामिल हैं। इस मुकदमे में कहा गया है कि 5 मई 2021 को डीएम को शिकायती पत्र भेजा गया। संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं को बदनाम करने, चौथ वसूली व ब्लैकमेल करने उद्देश्य से यह साजिश रची गई। मुकदमे के अनुसार, सराय रतनलाल निवासी पूर्व विधायक पुत्र सत्यप्रकाश नवमान, बैंक कालोनी निवासी टीकम सिंह भृगुवंशी, गांधी नगर के मुकेश सैनी द्वारा यह कृत्य किए जा रहे हैं। ये लोग प्रमुख कार्यकर्ताओं को बदनाम करने, ब्लैकमेल करने व चौथ वसूली करने के उद्देश्य से षड्यंत्र रच रहे हैं। कुछ निहित लाभ की पूर्ति के लिए फर्जी शिकायत की जा रही हैं।
इसी तरह पांच अगस्त 2022 को इन्हीं लोगों से जुड़ी कपिल विहार बन्नादेवी की मंजू तोमर व उनके भाई कृष्ण कुमार ने शिकायत देकर संघ पदाधिकारियों पर आरोप लगाए। इन दोनों प्रकरणों में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करें। साथ में कृष्ण कुमार पर दर्ज आपराधिक मुकदमों की जांच की जाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- यह शिकायत अचलताल की दुकानों से जुड़े मसले में की गई। शिकायत की जांच में शिकायतकर्ता ने कह दिया कि हस्ताक्षर उसके नहीं हैं। ऐसे में मुकदमा दर्ज कर यह जांच की जा रही है कि आखिर हस्ताक्षर किसके हैं। इसके लिए हस्ताक्षर मिलान भी कराया जाएगा। फिलहाल संघ पदाधिकारियों की शिकायत पर कोतवाली में पांच नामजदों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।-अशोक कुमार सिंह, सीओ प्रथम