फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congressi distributed sweets on the victory of farmer

अलीगढ़ः अन्नदाता की जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

Sat, 20 Nov 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congressi distributed sweets on the victory of  farmer
पूर्व विधायक विवेक बंसल को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा के बाद मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटी में शुक्रवार को अन्नदाता की जीत पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर खुशियां जाहिर कीं। यहां हरियाणा प्रदेश प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने कहा कि सरकार को अहसास होने लगा था कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुत बड़ा नुकसान होने जा रहा है। तभी प्रधानमंत्री को इन कानूनों को रद्द करने की सुध आई है।
विज्ञापन

कितनी हास्यास्पद बात है कि एक साल से किसान खुले आसमान के नीचे गर्मी, सर्दी, बरसात को झेलते हुए अपने हितों की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहे थे। तब यही भाजपा नेतृत्व किसानों को आतंकवादी और अपराधियों की संज्ञा दे रहे थे, लेकिन जब उन्होंने ये महसूस किया कि हमारे हाथ से सत्ता धीरे धीरे खिसक रही है। तब उन्हें किसानों के रूप में अन्नदाता नजर आने लगे हैं। यहां उन्होंने सरकार से मांग की कि किसान आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए सैकड़ों किसानों के परिवारीजनों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। साथ ही आंदोलन के दौरान अन्नदाता किसानों का जो भी नुकसान हुआ है। उसकी क्षतिपूर्ति भी दी जाए। इसके बाद कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सय्यद वसीम अहमद, बृजेश कुमार सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, डूंगर सिंह, जियाउद्दीन राही, शाहिद मलिक सभासद, डॉ. शेरपाल सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed