{"_id":"5fff4adb8ebc3e32ad020c3a","slug":"congress-state-president-lallu-vivek-bansal-and-others-get-bail-city-office-news-ali253682620","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू, विवेक बंसल सहित अन्य को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू, विवेक बंसल सहित अन्य को मिली जमानत
Thu, 14 Jan 2021 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
court order
- फोटो : court order
गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की बसों को यूपी में प्रवेश न मिलने के विरोध में हुए धरना प्रदर्शन के मामले में आगरा की अदालत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल सहित अन्य कांग्रेसियों को जमानत दे दी है।
गत वर्ष लॉक डाउन के दौरान कांग्रेस की ओर से प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को लेकर यह बस उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाली थी। लेकिन इनको भरतपुर बॉर्डर पर ही रोक लिया गया था। इसको लेकर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें विवेक बंसल भी शामिल थे।
राज्य सरकार की ओर से कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में अदालत ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसियों को जमानत दे दी गई है।