फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress announced to stop train

कांग्रेसियों का आज ट्रेन रोकने का ऐलान

Mon, 14 Dec 2020 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Congress announced to stop train
दिल्ली और एनसीआर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसियों ने 14 दिसंबर सोमवार को ट्रेन रोकने का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान आंदोलन के समर्थन में 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर कांग्रेसी इकट्ठा होंगे।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरांग देव चौहान ने बताया कि यहीं पर ट्रेन रोकने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इस काम के लिए जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह वीरी सिंह बंजारा से भी विचार विमर्श किया गया है। किसानों के समर्थन में एनएसयूआई ने भी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है । एनएसयूआई ने कहा है कि 14 दिसंबर को वह जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हनी यादव ने बताया कि सरकार उदासीन है और किसान सड़कों पर हैं। इसके लिए एनएसयूआई 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed