फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Complete other projects including defence corridor: DM

अलीगढ़ः डिफेंस कॉरिडोर समेत अन्य परियोजनाओं को पूरा करें : डीएम

Sat, 08 Jan 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Complete other projects including defence corridor: DM
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने डिफेंस कॉरिडोर व राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय समेत अन्य परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं वाली परियोजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करने करने पर जोर दिया है। डीएम ने कहा कि परियोजनाओं को लंबित न रखा जाए। परियोजना लंबित रखने से विकास की प्रक्रिया अवरुद्ध होती है और सरकारी की छवि पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

कासिमपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विश्वविद्यालय में अगले शिक्षा सत्र में शुभारंभ करने की घोषणा की है। ऐसे में कार्यों को लंबित न रखकर जनहित की इन बड़ी परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए। डीएम ने इस दौरान जिले में संचालित परियोजनाओं की समीक्षा कर कार्यों की प्रगति भी जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूचि लेकर विकास कार्यों को गति प्रदान करें। डिफेंस कॉरिडोर परियोजना में धनराशि स्थानांतरित होने के बावजूद विद्युत लाइन शिफ्टिंग के कार्य को गति नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने गोशाला के लिए भूमि का चयन कर उसे जल्द उपलब्ध कराने, राज्य विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार के अलावा संपर्क मार्ग के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में विद्युत लाइन शिफ्टिंग पर निर्णय नहीं होने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता लोनिवि विश्व बैंक शाखा अनिल कुमार से नाराजगी व्यक्त की गई। एक माह में मामले का हल निकालने के लिए कहा। समीक्षा बैठक में धनीपुर एयरपोर्ट, सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, एसडीएम खैर कुंवर बहादुर सिंह आदि तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed