फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM yogi say youth to compain against intoxication

सीएम योगी ने युवक मंगल दल को नशे के खिलाफ अभियान चलाने को कहा

Wed, 30 Dec 2020 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
CM yogi say youth to compain against intoxication
युवा एवं महिला मंगल दल प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण करते शहर विधायक संजीव राजा, विधायक रव? - फोटो : CITY OFFICE
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के युवक मंगल दलों से वर्चुअली संवाद करते हुए खेलों की किट बंटवाई। सीएम लखनऊ से ही कई जिलों के मंगल दलों से रूबरू हुए। उन्होंने मंगल दल अलीगढ़ के अध्यक्ष आलोक कुमार से वार्ता की। सीएम ने उनसे यहां के युवक मंगल दलों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि वह लोगों को साक्षर करने में मदद करें और गांव-गांव नशे के खिलाफ एक मुहिम चलाएं, ताकि युवाओं को ऐसे व्यसनों से बचाया जा सके। सीएम से वार्ता करने के बाद दल के सदस्यों का उत्साह बहुत बढ़ गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा युवा राष्ट्रीय शक्ति का प्रतीक होता है। इसलिए वह अपने गांव के हर पहलू पर नजर बनाए रखें। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मुहैया कराया जाए। इस मौके पर पांच युवक एवं महिला मंगल दलों को बालीवाल, वालीबाल नेट, फुटबॉल, इंफरलेटर पंप, चेस्ट एक्सपेंडर, स्किपिंग रोप, रस्सी का वितरण किया गया। खेल सामग्री प्राप्त करने वालों में पुष्पेंद्र, शिवम, मोहन, संजय शर्मा, शेखर सिन्हा, अर्चना, बबली, काजल, देवलेश शामिल थे। डीओ पीआरडी हरिप्रेम ने बताया कि जनपद में 1082 युवक एवं महिला मंगल दल पंजीकृत है।ं जिसमें 564 युवक मंगल दल व 518 महिला मंगल दल हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि सीएम योगी ने युवाओं की असीमित ऊर्जा को समझते हुए उन्हें खेल किट दी है। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में खेल मैदान बन रहे हैं। पार्कों में ओपन जिम बन रहे हैं। सभी मंगल दलों को एक आदर्श के रूप में समाज में स्थान बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक संजीव राजा ने कहा कि अपने आसपास के युवाओं को भी खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नशे एवं व्यसन की आदतों को दूर कराएं। विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि एक दो घंटे खेलते हुए सामाजिक कार्यों से जुड़ें। कोरोना संकटकाल की तरह आगे भी कोरोना वालिंटियर्स के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने कहा कि खेलकूद के माध्यम से गांव में छुपी हुए प्रतिभाओं को खेलों में शामिल करें। भेदभाव न करें और समानता का व्यवहार करें। विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि मंगल दल गांवों में खेल से जुड़ी एक प्राथमिक इकाई के रूप में कार्य करते हैं, छोटी शुरूआत ही बड़ी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed