{"_id":"6b09f429dd445858400d8d67","slug":"clean-drinking-water-scheme-tested-in-shahpur-qutub-and-chamraula-aligarh-news-c-2-gur1004-1119866-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शाहपुर कुतुब और चमरौला में परखी स्वच्छ पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शाहपुर कुतुब और चमरौला में परखी स्वच्छ पेयजल योजना
Sat, 28 Nov 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
जल योजना का जानकारी करती केंद्रीय टीम।
- फोटो : samvad
जल जीवन मिशन के तहत शुक्रवार को भारत सरकार और प्रदेश सरकार की संयुक्त टीम ने लोधा विकास खंड के गांव शाहपुर कुतुब और चमरौला का निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था का जायजा लिया।
टीम ने जल प्रदाय योजना की स्थापित व्यवस्थाओं को परखा। इसमें पंप रूम, क्लोरीन रूम और पेयजल गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। टीम ने ग्रामीणों की पेयजल गुणवत्ता जांच समिति के सदस्यों से बातचीत की। उन्हें पानी की शुद्धता जांचने के तरीके समझाए।
गांव में जलार्पण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को नल से जल योजना की जानकारी दी। उन्हें जल संरक्षण और सदुपयोग की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता जल निगम लोकेश शर्मा ने बताया कि गांव में 532 घरों को नल के कनेक्शन दिए गए हैं। 150 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण भी कराया गया है। इससे गांव की लगभग 2360 की आबादी को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
निरीक्षण में निदेशक एसपीएम निवास, पूजा भट्ट, निदेशक एनजेजेएम, सीडीओ योगेंद्र कुमार, सलाहकार मोहम्मद इशफाक और मुख्य अभियंता एसके सिंह के अलावा हिमाचल प्रदेश जल जीवन मिशन के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।