फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Classes of Village Secretaries taken CDO at Panchayat Service Center

पंचायत सेवा केंद्र पर ली ग्राम सचिवों की क्लास

Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Classes of Village Secretaries taken CDO at Panchayat Service Center
पंचायत सेवा केंद्र समेत अन्य मुद्दों पर सीडीओ ने बृहस्पतिवार को जूम एप के माध्यम से ग्राम सचिवों की क्लास ली। उन्होंने सभी को उनके दायित्व समझाते हुए कहा कि अब ग्राम पंचायत वार विकास कार्यों की समीक्षा होगी। अच्छा काम करने वाले सचिव को प्रोत्साहित व पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण के काम मे तेजी लाई जाए। उनमें पंचायत सेवा केंद्रों की स्थापना का काम जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जाए। मनरेगा के कामों को प्राथमिकता से करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार दिया जाए। उन्होंने बताया कि अब सभी समीक्षा ग्राम पंचायत सचिव वार की जाएगी और अच्छा काम करने वाले सचिव को प्रोत्साहित व पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने 12 बिंदुओं पर समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशानुसार कार्य प्रारंभ कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। इनमें पंचायत भवन को पंचायत सेवा केंद्र बनाना, सामुदायिक शौचालय को संचालित करने वाली समूह को भुगतान करना, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रत्येक सचिव द्वारा एक मॉडल तालाब का निर्माण, पोषण वाटिका का निर्माण, ओपन जिम, आंगनबाड़ी केंद्र और प्राइमरी विद्यालय पर बच्चों के लिए पार्क का निर्माण, जॉगिंग ट्रैक, स्मृति वन की स्थापना, प्रति ग्राम पंचायत में 50 परिवारों को मनरेगा के अंतर्गत व्यक्तिगत लाभ के कार्य कराना, पंचायत भवन में पुस्तकालय की स्थापना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट का निर्माण कराना आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों की प्रगति की प्रत्येक सप्ताह गूगल शीट पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed