फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Class 6 entrance exam held in AMU

AMU: 10961 में से 9436 ने दी कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा, 20 केंद्रों पर हुआ एग्जाम

Thu, 02 May 2024 10:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 10:54 PM IST
सार

एएमयू के 20 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शाम चार से छह बजे तक हुई। परीक्षा देने के लिए आगरा, बरेली, बिजनौर, संभल, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, बुलंदहशर, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ सहित अन्य जिलों और राज्यों से अभ्यर्थी आए थे।

विज्ञापन
Class 6 entrance exam held in AMU
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू की कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा 9,436 अभ्यर्थियों ने दी। परीक्षा के लिए 10,961 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यह परीक्षा 20 केंद्रों पर हुई।

विज्ञापन


2 मई को 20 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शाम चार से छह बजे तक हुई। परीक्षा देने के लिए आगरा, बरेली, बिजनौर, संभल, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, बुलंदहशर, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ सहित अन्य जिलों और राज्यों से अभ्यर्थी आए थे। अधिकांश 1 मई को ही अलीगढ़ पहुंच गए थे। वीमेंस कॉलेज, कला संकाय, यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, एसटीएस स्कूल, आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल, एएमयू गर्ल्स स्कूल, एसएस सीनियर सेकेंडरी ब्वायज सहित अन्य केंद्रों परीक्षा हुई। सर्वाधिक 939 अभ्यर्थियों ने वीमेंस कॉलेज और सबसे कम 156 अभ्यर्थियों ने भूगर्भ विभाग में परीक्षा दी। 
विज्ञापन


उम्मीद के बोल

प्रश्न पत्र अच्छा आया था, प्रश्न सरल थे। हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। -उर्वशी, दोदपुर
जिस तरह तैयारी की थी, वैसे ही प्रश्न आए थे। परीक्षा में सफल हो जाएंगे। - अगम्य सारस्वत, सारसौल
सवाल आसान थे। परीक्षा में सभी सवालों को हल कर दिया है। अब नतीजे का इंतजार है। -मसीरा, प्रयागराज
कुछ सवाल मुश्किल थे, लेकिन उसे हल कर लिया। उम्मीद है कि नतीजा अच्छा रहेगा। -अल्जिया, मारहरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed