फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   clash over children dispute in aligarh stone pelting between two community

बच्चों के झगड़े में बड़ों में भिड़ंत: दो समुदायों के लोगों में जमकर हुआ पथराव, 17 लोग गिरफ्तार

Sun, 16 May 2021 08:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 May 2021 08:32 PM IST
सार

दो समुदायों में पथराव की खबर पर एसपी सिटी, इलाका पुलिस, सीओ सिविल लाइंस आस-पास के कई थानों का फोर्स व पीएसी बल पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने पर भी पथराव होता रहा। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
clash over children dispute in aligarh stone pelting between two community
गली में पड़े पत्थर - फोटो : amar ujala

विस्तार

महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ईशनपुर में शनिवार को बच्चों के विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया और रविवार सुबह-सुबह दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट के साथ ही पथराव भी हुआ। खबर पर पुलिस बल भी पहुंच गया और पुलिस के सामने भी पथराव होता रहा। इससे गांव में खलबली मच गई। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों के 17 लोग गिरफ्तार कर लिए। सभी के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि गांव के ही राधे अहेरिया व उसके पड़ोसी हुल्ली खां के बच्चों में शनिवार को कॉपी-किताब फाड़ने पर विवाद हुआ था। इस विवाद में बड़ों के बीच मारपीट हुई। मगर संभ्रांत लोगों के बीच में आने पर मसला शांत हो गया। इधर, रविवार सुबह नौ बजे हुल्ली की परचून की दुकान के सामने फिर दोनों पक्षों में कहासुनी ने विवाद पैदा कर दिया और देखते ही देखते कुछ ही देर में लाठी-डंडे चलने लगे और घरों की छतों से पथराव होने लगा। कुछ देर में ही गली ईंटों से भर गई। काफी देर तक पथराव हुआ। 
विज्ञापन


दो समुदायों में पथराव की खबर पर एसपी सिटी, इलाका पुलिस, सीओ सिविल लाइंस आस-पास के कई थानों का फोर्स व पीएसी बल पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने पर भी पथराव होता रहा। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। थाना पुलिस के अनुसार बच्चों के विवाद में बड़े भी शामिल हो गए थे। किसी व्यक्ति के चोट नहीं आई है। पुलिस ने एक पक्ष के यासीन, आजम, सुहैल, सोनू, इरफान, दूसरे पक्ष से नरेंद्र व रवेंद्र के खिलाफ शांतिभंग में पाबंद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ईशनपुर चौकी इंचार्ज अजेंद्र सिंह की ओर से हुल्ली खां, नौशाद, इमरान, वाहिद, सितारा बेगम, दूसरे पक्ष से गुलशन, रमेश, राधे, जौहरी, गुड्डो देवी समेत 10-15 अज्ञात के खिलाफ एक राय होकर मारपीट, पथराव व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार गांव में माहौल सामान्य है। अन्य आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed