{"_id":"678ffdd252512979b60ff1f6","slug":"children-stole-from-a-vegetable-shop-by-opening-the-lock-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100951-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ताला खोलकर सब्जी की दुकान से बच्चों ने की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ताला खोलकर सब्जी की दुकान से बच्चों ने की चोरी
Wed, 22 Jan 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की रात सब्जी मंडी में दो बच्चों ने एक दुकान का ताला तोड़ा। अंदर घुसकर दुकान रखे बोरे तलाशे। एक बोरे में रखे 30 हजार रुपये और एक बोरी अदरक निकालकर ले गए। सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया, जिनके पास से रुपये बरामद हो गए। रुपये मिलने पर दुकानदार ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया, जिस पर पुलिस ने दोनों बच्चों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
मुकेश गुप्ता और सलीम खान मिलकर सब्जी की दुकान खोले हैं। सोमवार की शाम दुकान में ताला लगाकर चले गये थे। मंगलवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर थोड़ा उठा मिला। इस पर उन्होंने शटर खोला तो अंदर एक बोरे में रखे 30 हजार रुपये और अदरक से भरा एक बोरा गायब था। अदरक वाले बोरे में पांच हजार रुपये और रखे थे। उन्होंने सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने रास्ते के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो सोमवार की रात करीब 13-13 आयु वर्ष के दो बच्चे कुछ ले जाते हुए नजर आए। दोनों की पहचान कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ में उनके पास चोरी हुए रुपये मिल गए। वहीं जल्दबाजी में दोनों बच्चे पांच हजार रुपये प्राथमिक पाठशाला के पास ही रात में छोड़कर चले गए थे, वह भी बरामद हो गए। थाना पुलिस ने मुकेश और सलीम को रुपये लौटाए। इस पर दोनों ने तहरीर देने से मना कर दिया।