{"_id":"5e382e6a8ebc3e4b403b2f11","slug":"child-sold-in-11-thousand-rupees-for-alcohol-aligarh-news-ali225667078","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः ताऊ ने शराब के लिए 11 हजार में बेच दिया मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः ताऊ ने शराब के लिए 11 हजार में बेच दिया मासूम
विज्ञापन
मडराक के गांव नगला मंदिर से शराब के नशे के आदि ताऊ ने अपने एक साल के मासूम को अगवा कर नशे के लिए 11 हजार रुपये में बेच दिया और वहां से बच्चा आगे एक निसंतान दंपती को बेचा दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ताऊ व बच्चा बेचने वाले को गिरफ्तार कर बच्चा बरामद कर लिया और दोनों को सोमवार को अदालत में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर मडराक सुरेश चंद्र के अनुसार नगला मंदिर निवासी पेंटर अरुण कुमार का 1 साल का बेटा आयुष अपने भाई के साथ खेल रहा था। इसी दौरान आयुष गायब हो गया। इस पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद शनिवार रात आयुष के ताऊ मनोज कुमार ने शराब के नशे में बच्चे को बेचने की बात परिवार में खोल दी। इस पर पुलिस तक जानकारी पहुंची तो पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान जानकारी में आया कि मनोज ने खैर रोड निवासी ओमप्रकाश को बच्चा 11 हजार रुपये में अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए बेचा है। ओमप्रकाश ने बच्चा एक निसंतान अधिवक्ता दंपती को बेचा है।
इस पर हरकत में आई पुलिस ने 2 फरवरी की रात धरपकड़ अभियान चलाकर बच्चे को ओमप्रकाश के घर से बरामद करते हुए ओमप्रकाश को दबोच लिया। साथ में ताऊ को भी गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार गिरफ्तार ओमप्रकाश व मनोज को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में लेकर अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। अब बच्चे को परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। आरोपी ताऊ ने यह भी स्वीकारा कि बच्चे को बेची जाने वाली रकम में से सिर्फ 9700 रुपये ही मिले थे। शेष रकम मिलना अभी बाकी थी।