{"_id":"605f8f1c8ebc3ee61f059401","slug":"child-run-away-from-house-caught-at-aligarh-railway-station-city-office-news-ali2597568197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी हीरो बनने को घर से निकले बालक, अलीगढ़ जंक्शन पर पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी हीरो बनने को घर से निकले बालक, अलीगढ़ जंक्शन पर पकड़े गए
विज्ञापन
फिल्मी हीरो बनने के लिए शुक्रवार रात घर से निकले फिरोजाबाद जिले के लाइनपार थाना क्षेत्र के रहने वाले दो बच्चों को अलीगढ़ जंक्शन पर आरपीएफ की टीम ने पकड़ लिया। वह मगध एक्सप्रेस में बैठकर अलीगढ़ आए थे। यहां से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई जाने की फिराक में थे। चाइल्ड लाइन प्रभारी ने उनको शनिवार को फिरोजाबाद की बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। दोनों बच्चों को समझा-बुझाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर के मुताबिक, शुक्रवार रात को दो बालकों को एएसआई ओमवीर सिंह ने प्लेटफार्म नंबर सात पर घूमते पकड़ लिया। थाने पर लाकर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम-पता बताया। दोनों बालक आपस में पड़ोसी थे और फिरोजाबाद के लाइनपार इलाके के रहने वाले थे। एक ही उम्र 11 व दूसरे की 12 वर्ष निकली। पूछताछ में पता लगा कि वह फिल्मी हीरो बनना चाहते हैं और परिवार वाले इस बात को तैयार नहीं है।
इसी बात से नाराज होकर मुंबई जाने की फिराक में घर से निकल आए थे। पूछताछ के बाद चाइल्ड लाइन की टीम को बुलाया गया और उनके सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड लाइन प्रभारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों बालकों को फिरोजाबाद की बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। वहां उनके परिवार वालों को भी बुलाया। दोनों बच्चों को समझाकर परिवार के सुपुर्द सकुशल कर दिया गया है।