{"_id":"675f39eafe6611fa0006fed9","slug":"child-died-in-accident-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101406-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बुलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बुलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 16 Dec 2024 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:49 AM IST
सार
चार साल का उमर सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया। इसी दौरान हरदुआगंज की ओर से आई बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इससे उमर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
15 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे गांव बुढ़ासी में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर लगने से चार साल के मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
गांव के नदीम खान के अनुसार उनका चार साल का बेटा उमर सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया। इसी दौरान हरदुआगंज की ओर से आई बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इससे उमर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही बोलेरो सहित चालक भाग निकला। मासूम की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन