{"_id":"5d7bf1108ebc3e93a04e7ebb","slug":"chief-minister-yogi-aditya-nath-today-in-aligarh-aligarh-news-ali2134916114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इगलास में करोड़ों की सौगात की बरसात करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज इगलास में करोड़ों की सौगात की बरसात करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Sat, 14 Sep 2019 03:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इगलास के लाल बहादुर इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां पर लगभग 1100 करोड़ की 352 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
जनसभा के लिए मुख्यमंत्री सुबह दोपहर साढ़े बारह बजे लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के सामने के मैदान पर बने हैलीपैड पर उतरेंगे। दो बजे तक विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद एक घंटे तक वह पार्टी पदाधिकारियों और कोर ग्रुप के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
सवा दो से पौने तीन बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। जिसमें वह अलीगढ़ के विकास कार्य, प्रमुख समस्याओं के समाधान, इगलास विधानसभा के उपचुनाव की वर्तमान परिस्थितियों के बारे में जानकारी करेंगे। अंदरखाने इसी दौरान संभावित प्रत्याशी और उसकी दावेदारी पर भी मंथन होगा। तीन बजे वह फीरोजाबाद रवाना होंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम पंडाल को16 ब्लाकों में बांटा गया है। 12 ब्लाक में 18 हजार लाभार्थी तो चार ब्लाकों में वीआईपी और मीडिया गैलरी बनाई गई है। मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार को पूरे दिन यहां तैयारियों को अमलीजामा पहनाया।
कार्यक्रम में 1100 करोड़ की 172 योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ 183 अन्य आगामी योजनाओं का शिलान्यास होगा। इसके लिए 17 से ज्यादा विभागों से संबंधित 352 शिला पट्टिकाएं बनवाई गई हैं। 35 मजिस्ट्रेट और बड़े पैमाने पर जोन, स्थानीय पुलिस फोर्स सुरक्षा में मुस्तैद रहेगा। खुफिया तंत्र भी पल पल की गतिविधियों पर नजर रखेगा।