{"_id":"6af2c916e5ef71e9cd0a5395","slug":"cheating-in-the-name-of-mbbs-admission-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: एमबीबीएस में दाखिला के नाम पर 3.60 लाख हड़पे, कंसल्टेंसी संचालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: एमबीबीएस में दाखिला के नाम पर 3.60 लाख हड़पे, कंसल्टेंसी संचालक पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 10 Nov 2026 01:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:05 PM IST
सार
आरोप है कि तिरुपति कंसल्टेंसी के संचालक सुखवेन्द्र ने एडमिशन कराने के नाम पर उनसे 4.10 लाख रुपये ले लिए थे। रकम लेने के बावजूद न तो छात्र का एडमिशन कराया गया और न ही पैसे वापस दिए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित पुष्पांजलि कॉलोनी निवासी पुष्पा यादव पत्नी हाकिम सिंह यादव के साथ प्राइवेट कॉलेज में एमबीबीएस पेड सीट पर दाखिला कराने के नाम पर 3.60 लाख लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने कंसल्टेंसी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तिरुपति कंसल्टेंसी के संचालक सुखवेन्द्र ने एडमिशन कराने के नाम पर उनसे 4.10 लाख रुपये ले लिए थे। रकम लेने के बावजूद न तो छात्र का एडमिशन कराया गया और न ही पैसे वापस दिए गए।
विज्ञापन
लगातार दबाव बनाने पर आरोपी ने अगस्त में दो बार में 25-25 हजार रुपये (कुल 50,000 रुपये) वापस किए, लेकिन शेष रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया और टालमटोल करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर क्वार्सी पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(2) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन