फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chatting with the teacher was done from the mother's mobile, the wife caught the teacher

Aligarh News: मां के मोबाइल से शिक्षक से होती थी चैटिंग, पत्नी ने पकड़वाया शिक्षक

Fri, 20 Jan 2023 09:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Chatting with the teacher was done from the mother's mobile, the wife caught the teacher
छात्रा के गायब होने की खबर पर पुलिस चिंता में पड़ गई थी। किसी भी तरह की अनहोनी की आशंकाएं पैदा होने लगी थीं। मगर ऑपरेशन खुशी के साथ सीओ छर्रा ने तीन टीमों का गठन किया। प्रयास शुरू किए। इसी बीच छात्रा की मां के मोबाइल से एक नंबर मिला, जो उसकी बेटी के शिक्षक का निकला। जब पुलिस शिक्षक के घर पहुंची तो उसकी पत्नी की मदद से आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्र बताते हैं कि छात्रा के परिवार की किसी भी तरह के कहीं से रंजिश या अन्य तरह की बात जब सामने नहीं आई तो उसके परिवार के नंबर देखे गए। मां के नंबर से एक नंबर पर कुछ संदेहास्पद चैटिंग सामने आईं। जब उस नंबर के विषय में परिजनों से पूछा तो वे अंजान थे। रात में पता चला कि यह नंबर तो छात्रा के शिक्षक है। उस नंबर पर बात हुई तो पहले शिक्षक ने कॉल उठाई और खुद को अपने घर बताया। मगर पुलिस को उसकी बातचीत पर संदेह हुआ और दुबारा कॉल मिलाई तो मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस प्रयास कर शिक्षक के घर पहुंची। जहां उसकी पत्नी ने घर न आना स्वीकारा। बाद में पत्नी ने अपने दूसरे मकान व पति के दूसरे मोबाइल नंबर की जानकारी दी। बस फिर क्या था, पुलिस को शिक्षक हाथ लग गया और दूसरे मकान से छात्रा बरामद कर ली गई। इधर, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इस मामले में अपनी नौकरी का पहला चार्ज संभाल रहे युवा सीओ शुभेंदु अधिकारी व उनकी पूरी टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है। इस टीम ने सर्विलांस, सीसीटीवी व अन्य तकनीक के जरिये रात भर में घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार गुस्से में, आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग
उधर छात्रा के बरामद होने तक परिवार के साथ ही गांव के लोग थाने में ही डटे रहे। छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को कक्षा प्रभारी जबरन अपनी कार में डालकर ले गया। रात भर अपने घर पर बंधक बनाकर बुरा काम किया। वहीं, कॉलेज प्रधानाचार्य ने कहा कि आरोपी शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई कराएंगे। उनकी कोशिश रहेगी कि आरोपी शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed