{"_id":"6acdc2a7ad384fb781048162","slug":"aligarh-mathura-rail-line-survey-soon-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ से मथुरा: रेल सेवा की बढ़ी उम्मीद, जल्द होगा सर्वे, उसके बाद तय होगा आगे का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ से मथुरा: रेल सेवा की बढ़ी उम्मीद, जल्द होगा सर्वे, उसके बाद तय होगा आगे का सफर
Tue, 13 Oct 2026 11:03 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:03 AM IST
सार
मथुरा और अलीगढ़ के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी होगी। रेलवे प्रशासन ने दोनों शहरों को जोड़ने के लिए प्रस्तावित रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू करने की बात कही। इससे दोनों शहरों के बीच आवागमन आसान होगा, हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने 14 सितंबर को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा और अलीगढ़ के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी की उम्मीद फिर से जगी है। रेलवे प्रशासन ने दोनों शहरों को जोड़ने के लिए प्रस्तावित रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू करने की बात कही है। यह रेलवे लाइन मेंड़ू रेलवे स्टेशन के रास्ते मथुरा-कासगंज रेलखंड से जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बनने से दोनों शहरों के बीच आवागमन आसान होगा। हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने 14 सितंबर को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मथुरा-अलीगढ़ रेल लाइन बिछाने की मांग उठाई थी। शुक्रवार को आगरा मंडल के सांसदों के साथ रेलवे अधिकारियों की बैठक में भी इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिससे इस रेलवे लाइन के बनने की संभावना बढ़ रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम और हाथरस सांसद अनूप प्रधान भी इसकी मांग उठा चुके हैं। आगरा मंडल के पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि इसकी चर्चा बैठक में हो चुकी है, इस पर काम चल रहा है। जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
सर्वे के बाद तय होगा आगे का सफर
मथुरा-अलीगढ़ रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे इस परियोजना का अहम कदम है। इसके बाद ही रेलवे लाइन के निर्माण की मंजूरी, बजट और काम शुरू होने की समय-सीमा की जानकारी सामने आएगी। अब निगाहें रेलवे के फैसले पर टिकी हैं। इस सर्वे के बाद परियोजना को मंजूरी मिलती है, तो मथुरा और अलीगढ़ के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिल सकती है।
मथुरा-अलीगढ़ के बीच 60 किमी की दूरी
मथुरा और अलीगढ़ की सीमाएं मिलती हैं, दोनों पड़ोसी शहर हैं। दोनों के बीच करीब 60 किलोमीटर की दूरी है, लेकिन सीधी रेल लाइन नहीं है। यात्रियों को सड़क या अन्य उपलब्ध साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। प्रस्तावित रेलवे लाइन बनने से दोनों शहरों के बीच यात्रा सुविधाजनक हो सकती है। खासकर रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को इसका ज्यादा लाभ मिलेगा।