{"_id":"6acd53e84c4c646bff093f24","slug":"union-hall-is-being-spruced-up-amid-preparations-for-the-student-union-elections-aligarh-news-c-2-1-ali1027-1088870-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों के बीच संवर रहा यूनियन हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों के बीच संवर रहा यूनियन हॉल
विज्ञापन
एएमयू।
- फोटो : samvad
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों के बीच ऐतिहासिक यूनियन हॉल भी संवरने लगा है। चुनावी गतिविधियों का केंद्र रहने वाले यूनियन हॉल में साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है।
छात्रसंघ चुनाव में यूनियन हॉल की अहम भूमिका रहती है। चुनाव के दौरान संभावित प्रत्याशी इसी हॉल की छत से अपने विचार रखते हैं और भाषणों के जरिये विद्यार्थियों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश करते हैं। आठ साल बाद होने जा रहे चुनाव के लिए विद्यार्थियों में उत्साह है और अब ऐतिहासिक हॉल भी नई गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के कमरों की साफ-सफाई की जा रही है। पूर्व पदाधिकारियों की तस्वीरें भी ठीक कराई जा रही हैं।
मॉरिसन ने रखी थी सिडन्स क्लब के हॉल की आधारशिला
एएमयू के यूनियन हॉल का इतिहास यूनिवर्सिटी की बहस और बौद्धिक परंपरा से जुड़ा है। इसकी शुरुआत सिडन्स डिबेटिंग क्लब से हुई थी, जिसकी स्थापना शुरुआती दौर में मिस्टर शीन के बंगले में की गई थी। इस बंगले को वर्ष 1875 में मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज ने खरीदा था।
विज्ञापन
वर्तमान यूनियन भवन के उत्तरी हिस्से में आज भी पुराने बंगले के बरामदे और मेहराबों के कुछ अवशेष देखे जा सकते हैं। एएमयू के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राहत अबरार ने बताया कि 26 फरवरी 1905 को कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल थियोडोर मॉरिसन ने सिडन्स क्लब के हॉल की आधारशिला रखी। बाद में रामपुर के नवाब के आर्थिक सहयोग से यहां विशाल हॉल का निर्माण कराया गया। 17 अप्रैल 1911 को राजा महमूदाबाद ने सिडन्स क्लब के नए भवन का उद्घाटन किया।