फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Charra chs president suspend, pankaj take places

हटाए गए छर्रा सीएचसी के अधीक्षक, पंकज मिश्रा को प्रभार

Sun, 14 Mar 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Charra chs president suspend, pankaj take places
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा के अधीक्षक डॉ. कमल सिंह को हटाकर डॉ. पंकज मिश्रा को प्रभार सौंपा गया है। डॉ. कमल सिंह को सीएमओ ऑफिस में बुला लिया गया है। डॉ. कमल के खिलाफ जिलाधिकारी के पास शिकायत पहुंचने के बाद कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

सीएचसी छर्रा के अधीक्षक डॉ. कमल सिंह से अधिकारी खुश नहीं थे, उनकी कई शिकायतें आ रही थीं। महिला कर्मी ने भी उनकी शिकायत की थी, जिसकी जांच सीओ बरला सुमन कन्नौजिया ने की थी। सीओ का कहना है कि जांच में डॉ. कमल दोषी नहीं पाए गए थे। इसके अतिरिक्त वीडियो वायरल होने की भी चर्चा है। हालांकि वीडियो की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि डॉ. कमल सिंह को सीएमओ ऑफिस में बुला लिया गया है। डॉ. पंकज मिश्रा को छर्रा का प्रभारी बनाया गया है। जिलाधिकारी के पास डॉ. कमल के खिलाफ शिकायत आई थी। केंद्र पर अव्यवस्था के साथ-साथ उनकी छवि को लेकर भी शिकायत आ रही थी। सीएमओ का कहना है कि वीडियो की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed