फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chaos over tempo driver's death, road blockade, stone pelting on police

Aligarh News: टेंपो चालक की माैत पर बवाल..लगाया जाम, पुलिस पर पथराव

Tue, 24 Feb 2026 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chaos over tempo driver's death, road blockade, stone pelting on police
हंगामा करते लोग।  - फोटो : samvad
रविवार देर रात नाले में गिरकर घायल हुए एक टेंपो चालक सोनू (30) की जेएन मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान माैत हो गई। सोमवार शाम छह बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव चंदफरी के पास जाम लगा दिया और शव सड़क पर रख दिया। जाम की सूचना पर थाना इगलास व मडराक पुलिस पहुंच गई। नोकझोंक के बाद जाम लगा रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

पथराव में पुलिस की गाड़ी सहित चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पथराव से जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठिया फटकार कर पथराव कर रहे लोगों को दौड़ा लिया और जाम खुलवा दिया। इस दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। अलीगढ़-मथुरा रोड स्थित गांव अहमदपुर के पास करीब आधा घंटे तक लगे जाम और हंगामे के चलते इस मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


सीओ इगलास महेश कुमार के अनुसार सोनू चंदफरी निवासी कालीचरन कश्यप का पुत्र था। शनिवार को उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया। नशे में उनकी बाइक दो युवकों से टकरा गई। इसको लेकर उनमें विवाद हो गया। परिजन सूचना पर पहुंचे तो किसी तरह मामला रफा-दफा कर सोनू को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर को वह टेंपो लेकर निकल पड़ा और दोस्तों के साथ शराब पी। सीसीटीवी फुटेज में सोनू नशे की हालत में झूमते हुए जाते व उसके लड़खड़ाते हुए नाले में गिरने की फुटेज सामने आई है। नाले में गिरने के बाद परिजनों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


परिजन और ग्रामीण शनिवार को हुए विवाद में तीन लोगों पर सोनू की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर जाम लगाया था। सीओ ने बताया कि जाम लगाते हुए पांच ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जाम लगाने व पथराव करने के मामले में ग्रामीणों पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed