फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Centenary year of Rashtriya Swayamsevak Sangh in Aligarh

RSS: संघ शताब्दी वर्ष पर उत्सव, सुबह पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने किया कदमताल, शाम को भारत माता का पूजन

Thu, 02 Oct 2025 10:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 10:27 PM IST
सार

पथ संचलन और एकत्रीकरण कार्यक्रम पांच अक्तूबर तक चलेंगे। इसमें विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इसलिए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में स्वयंसेवक जुट गए हैं। वह गणवेश की आदि तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Centenary year of Rashtriya Swayamsevak Sangh in Aligarh
सरस्वती विद्या मंदिर गोंडा मार्ग पथ संचलन में मौजूद स्वयं सेवक - फोटो : स्वयं

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष 2 अक्टूबर को उत्सव के रूप में मनाया गया। सुबह संघ के एकत्रीकरण और पथ संचलन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। महानगर में 25 स्थानों से स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकला गया। वहीं 28 स्थानों पर एकत्रीकरण के कार्यक्रम हुए। पथ संचलन और एकत्रीकरण में 5000 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

विज्ञापन


महानगर में हर सड़कें, गली मुहल्ले से स्वयंसेवक निकल रहे थे। विजयादशमी पर्व पर स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन भी किया। वहीं दूसरी ओर शाम को भारत माता का पूजन कर दीप जलाए गए। यह पथ संचलन नगरवार अलग-अलग बस्तियों में संपन्न हुए। कुल 53 स्थानों पर संघ के पदाधिकारियों ने विजयदशमी और पंच परिवर्तन के विषयों पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


 प्रमुख आयोजन स्थल गोंडा मार्ग स्थित कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने कहा कि भारत ही विश्व को शांति के मार्ग पर लेकर जा सकता है। इसलिए विश्व कल्याण के लिए भारत की अहम भूमिका है। विश्व को इस बारे में एक दिन निश्चित रूप से सोचना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी हुए आयोजन
आजाद नगर की गंगा शाखा में महानगर कार्यवाह रतन कुमार ने विचार व्यक्त किए। सावरकर नगर के स्वर्णजयंती नगर स्थित आक्सीजन पार्क में विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा ने, संत रविदास नगर में डीएवी कालेज स्थित विवेक शाखा में आरएसएस के विभाग सह प्रचार प्रमुख राज नारायण ने अपने विचार दिए। वहीं, सेवाधाम नगर में, ओजोन सिटी शक्ति शाखा एवं सागवान सिटी महादेव शाखा का सामूहिक पथ संचलन भी हुआ। 

 इन आयोजनों में विभाग सेवा प्रमुख मनवीर, महानगर प्रचारक रामजी, महानगर संघचालक अजय सराफ, सह संघचालक देवेन्द्र शर्मा, दयाल शर्मा, जय प्रकाश सारस्वत, डाक्टर सुनील, पंकज कुमार मुकेश राजपूत, दलबीर सिंह, सुधीर शर्मा, अवनीश बजरंगी, शैलेश गुप्ता, पंकज शर्मा, प्रवीण मंगला सहित सभी जनप्रतिनिधि, भाजपा व अन्य संगठनों से जुड़े पदाधिकारी शामिल रहे।

शाम को पूजन व दीप जलाकर गाए गीत

शाम को द्वारिकापुरी संघ कार्यालय पर भारत माता का पूजन किया गया। यहां मिट्टी के दीपक से 100 शताब्दी वर्ष लिखे गए। स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को बधाई दी। महानगर प्रचारक रामजी ने गीत गाकर संघ के शताब्दी वर्ष का अभिनंदन किया। विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि हमें अपना लक्ष्य ध्यान रखना है। कार्यालय प्रमुख संजीव शर्मा, विकास शर्मा, राज नारायण सिंह, विद्यार्थी प्रमुख अवनीश बजरंगी, महानगर सह कार्यवाह पंकज, राम अवतार शर्मा, चेतन वार्ष्णेय आदि थे।

आगामी कार्यक्रम में जुटे स्वयंसेवक
पथ संचलन और एकत्रीकरण कार्यक्रम पांच अक्तूबर तक चलेंगे। इसमें विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इसलिए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में स्वयंसेवक जुट गए हैं। वह गणवेश की आदि तैयार कर रहे हैं।

बाल स्वयंसेवकों के गणवेश के लिए मची होड़ 
संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर बाल स्वयंसेवक भी उत्साहित थे। बाल स्वयंसेवकों के गणवेश की तैयारी की गई। उनकी टोपी, पैंट, बेल्ट, जूते, मोजे, कमीज आदि खरीदे गए। बृहस्पतिवार को भी पथ संचलन में बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवकों ने कदमताल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed