फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Celebrating 75 glorious years of Amar Ujala

Aligarh News: अमर उजाला के गौरवशाली 75 वर्ष पर मना जश्न, कटा केक, अधिकारी-कर्मचारी और परिवार हुए शामिल

Tue, 18 Apr 2023 10:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 10:59 PM IST
सार

18 अप्रैल 1948 को दो दोस्तों स्व. श्री मुरारीलाल माहेश्वरी जी और स्व. श्री डोरीलाल अग्रवाल जी ने चार पेज का अमर उजाला अखबार शुरू किया था। इसके बाद नवोन्मेषक स्व. श्री अतुल माहेश्वरी जी ने इस अखबार को बुलंदियों को नई तकनीक के सहारे ले गए। शाम पांच बजे अमर उजाला के सभी संस्करणों में एक साथ केक काटा गया।

विज्ञापन
Celebrating 75 glorious years of Amar Ujala
अमर उजाला के नए लोगो का अनावरण होते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे होने पर तालानगरी स्थित कार्यालय के प्रांगण को हीरक जयंती के उपलक्ष्य में शानदार तरीके से सजाया गया था। शामियाना के ऊपरी हिस्से में आकर्षक सजावट की गई थी। हीरक जयंती की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद अमर उजाला के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने अनुभव बताए। 

विज्ञापन


समारोह में एंजॉय करते बच्चे
विज्ञापन


अमर उजाला के गौरव गाथा को वीडियो के जरिये दिखाया और बताया गया कि 18 अप्रैल 1948 को दो दोस्तों स्व. श्री मुरारीलाल माहेश्वरी जी और स्व. श्री डोरीलाल अग्रवाल जी ने चार पेज का अमर उजाला अखबार शुरू किया था। इसके बाद नवोन्मेषक स्व. श्री अतुल माहेश्वरी जी ने इस अखबार को बुलंदियों को नई तकनीक के सहारे ले गए। शाम पांच बजे अमर उजाला के सभी संस्करणों में एक साथ केक काटा गया। अलीगढ़ में भी अमर उजाला के वरिष्ठ कर्मचारी वीरेंद्र शर्मा और राम अवतार शर्मा के साथ कारपोरेट ऑफिस नोएडा से आए भूपेंद्र दुबे, संपादकीय प्रभारी अतुल श्रीवास्तव, यूनिट हेड पंकज शर्मा ने केक काटा। एक-दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 वर्ष पूरे होने पर केक कटते हुए


 इसके बाद अपने परिवार के साथ आए बच्चों ने संगीत की धुनों पर मंच पर नृत्य की प्रस्तुति भी दी। परिवार के सदस्यों ने सेल्फी प्वाइंट पर मोबाइल से तस्वीरें खीचीं। परिवार के सदस्यों को प्रिंटिंग मशीन से लेकर न्यूज रूम में होने वाले कामकाज के बारे में जानकारी दी गई। अमर उजाला के भवन को रंगीन झालरों से सजाया गया है।

समाचार पत्र वितरण केंद्र पर वितरकों ने काटा केक 
अमर उजाला के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे होने पर चार समाचार पत्र वितरण केंद्र पर केक काटा गया। अमर उजाला के 75 वर्ष : महोत्सव विश्वास का, के जश्न में समाचार पत्र वितरकों ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को केक खिलाया। सुबह 4:45 बजे मदार गेट सेंटर पर केक काटा गया। यहां समाचार पत्र वितरक मुकेश गुप्ता, पवन राठौर, राहुल वार्षेय, सीपी शर्मा, धर्मेद्र स्वामी, विपिन, देवकीनंदन, कौशल, देवेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राकेश चाचा मौजूद रहे।

समारोह में शामिल गणमान्य

सुबह 4:50 एडीए सेंटर पर केक काटा गया। यहां समाचार पत्र वितरक राजकुमार, अशोक बघेल, सुरेश, शंकर, हरिप्रसाद, राजेंद्र, आशू, श्यामवीर मौजूद रहे। सुबह 5 बजे बस स्टैंड सेंटर पर केक काटा गया। यहां समाचार पत्र वितरक राजेंद्र, हरिमोहन, अनिकेत, बॉबी पाठक, अंगद कश्यप, कमल, राजेंद्र आईटीआई, श्याम बाबू, भगवान वार्ष्णेय, गोवर्धन, गोपाल मौजूद रहे। सुबह 5:15 बजे रेलवे रोड पर केक काटा गया। यहां शैलेंद्र सक्सेना, ओपी राठौर, महेश सैनी, गुड्डू पंडित, दिनेश गुप्ता, सुभाष, पंकज, हिमांशु चौरसिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed