फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CCTV video of wife ran away after sedating husband on honeymoon

हनीमून पर पति को बेहोश कर भागी पत्नी का सीसीटीवी फ़ुटेज: पति गया कोर्ट, पत्नी ने भेजा लीगल नोटिस

Tue, 10 Jan 2023 07:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 07:06 PM IST
सार

ऋषिकेश में हनीमून मामले में दो सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं। पत्नी जब पति को बेहोश कर होटल से गई, तो उस समय के एक सीसीटीवी वीडियो में वह रिसेप्सन पर नजर आई है। दूसरे वीडियो में वह एक ट्रॉली बेग को बस स्टेंड पर ले जाती हुए दिख रही है। 

विज्ञापन
CCTV video of wife ran away after sedating husband on honeymoon
बस स्टेंड पर सीसीटीवी में महिला जाती हुई दिखी - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

अलीगढ़ के युवक व आगरा की युवती का ऋषिकेश में हनीमून चर्चा में बना हुआ है। हनीमून पर गई युवती होटल में पति को बेहोश कर रूपए और गहने लेकर गायब हो गई। युवती के होटल से जाने और बस स्टेंड पर पहुंचने के दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें युवती ट्रॉली बेग लेकर जाती हुई दिख रही है। मामले में पीड़ित पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं पत्नी ने भी पति को लीगल नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


विज्ञापन



अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस के गुरुद्वारा रोड निवासी सत्यम टंडन का विवाह आगरा के मुस्तफा क्वाटर निवासी दीपाक्षी उर्फ नेहा के साथ 28 नवंबर 2022 को हुआ था। पति-पत्नी   हनीमून मनाने के लिए 9 दिसंबर को मसूरी से ऋषिकेश पहुंचे। वहां पर एक होटल में कमरा बुक किया। पति सत्यम का आरोप है कि होटल में पत्नी ने खाने के बाद उसे चाय में  कुछ मिलाकर दे दिया, वह बेहोश हो गया। इसके बाद रात 2 बजे उसकी आंख खुली। तब तक उसकी पत्नी वहां से रूपया, गहने लेकर गायब हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पति ने उत्तराखंड के थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित ने अब न्यायालय की शरण ली है। आरोपी पत्नी ने भी दूल्हे और परिवार के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है। पीड़ित पति सत्यम टंडन ने बताया कि लीगल नोटिस मिला है, जिसमें चार पहिए की गाड़ी के नाम पर शोषण करने की बात कही है। 

दो सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं। पत्नी जब पति को बेहोश कर होटल से गई, तो उस समय के एक सीसीटीवी वीडियो में वह रिसेप्सन पर नजर आई है। दूसरे वीडियो में वह एक ट्रॉली बेग को बस स्टेंड पर ले जाती हुए दिख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed