CBSE: 10 व 12वीं में 70-80 फीसदी हुई पढ़ाई, हाईस्कूल में दो बार बोर्ड परीक्षा के ये हैं नियम
सीबीएसई ने इस बार 10वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। दो बार 10वीं की परीक्षा होगी। 10वीं की पहली परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी ही नंबर बढ़ाने के लिए दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं में 70 से 80 फीसदी पढ़ाई पूरी हो चुकी है। दिसंबर में शत प्रतिशत पढ़ाई पूरी हो जाएगी। 10वीं की पहली परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी ही नंबर बढ़ाने के लिए दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
दिसंबर में प्री बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। सीबीएसई ने इस बार 10वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। दो बार 10वीं की परीक्षा होगी। जिले में 70 से ज्यादा स्कूल हैं। 10वीं में आठ हजार और 12वीं में सात हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे।
विद्यार्थियों को तनाव मुक्त परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। वह बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए एक और मौका पा सकेंगे। स्कूल में 75 से 80 फीसदी पढ़ाई पूरी हो चुकी है।-आरती मित्तल, प्रधानचार्या, मदर्स टच स्कूल
विज्ञापन विज्ञापन
10वीं और 12वीं में 80 फीसदी पढ़ाई पूरी हो चुकी है। शेष पाठ्यक्रम भी दिसंबर में पूर्ण हो जाएगा। प्री बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी शुरू हो गई है।-श्याम कुंतैल, प्रधानाचार्य, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड की परीक्षा दिसंबर में होगी। 10वीं और 12वीं की पढ़ाई 80-85 फीसदी हो चुकी है। दिसंबर से पहले पढ़ाई शत-प्रतिशत पढ़ाई पूर्ण हो जाएगी।-निर्मल अग्रवाल, प्रधानाचार्या, विजडम पब्लिक स्कूल
बोर्ड की डेट शीट आने के बाद अब प्री बोर्ड की परीक्षा दिसंबर में होगी। 10वीं और 12वीं की पढ़ाई 80 फीसदी हो चुकी है। शेष पढ़ाई भी जल्द पूर्ण हो जाएगी।-अंजू राठी, प्रधानाचार्या, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल
ये हैं नियम
- पहली परीक्षा में शामिल सभी उत्तीर्ण छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से तीन विषयों में अंक बढ़ाने के लिए दूसरी परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं।
- यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुआ, तो उसे दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे छात्र अगले साल फरवरी में मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
- पहली परीक्षा में कंपार्टमेंट (संशोधन) में रहने वाले छात्र दूसरी परीक्षा में उसी श्रेणी में शामिल हो सकते हैं।
- अतिरिक्त विषयों में परीक्षा का मौका पहली परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद नहीं मिलेगा।
- खेलकूद छात्र दूसरी परीक्षा में उन विषयों में शामिल हो सकते हैं, जिनकी परीक्षा और खेल कार्यक्रम एक तिथि में होगी।