फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car and bike collide, both vehicles catch fire

Aligarh Accident: टकराते ही कार-बाइक में लगी आग, धू-धूकर जलीं, दो घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया

Sat, 23 Aug 2025 01:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 01:43 PM IST
सार

जैसे ही स्कार्पियो में आग लगी, उसमें बैठे पूर्व प्रधान और वाहन चालक गाड़ी से उतरकर खेतों की ओर भाग निकले। पूर्व प्रधान के अनुसार स्कार्पियों में रखा जरूरी सामान, कागज और नकदी जल गई।

विज्ञापन
Car and bike collide, both vehicles catch fire
कार में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अतरौली के पालीमुकीमपुर रोड पर पूर्व विधायक की फैक्टरी के पास एक बाइक से टकराकर अनियंत्रित हुई दूसरी बाइक स्कार्पियो से टकरा गई। बाइक की टंकी से पेट़्रोल बहने लगा और आग लग गई, जिससे दोनों गाड़ियां धू-धूकर जल गईं। हादसा शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे अतरौली से करीब एक किलोमीटर दूर पालीमुकीमपुर रोड पर हुआ।

विज्ञापन


हादसे में दो बाइक सवार घायल हुए हैं। अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, हालांकि बाइक और स्कार्पियो पूरी तरह जल चुकी थीं।
विज्ञापन


गांव बिजौली निवासी कृष्णा अपनी बाइक अतरौली से गांव की ओर लौट रहे थे, जबकि गांव कमलापुर निवासी जयप्रकाश कोल्ड स्टोरेज पर अपने आलू की बिक्री की बात करने जा रहे थे। जयप्रकाश आगे थे। अचानक से जयप्रकाश ने अपनी बाइक दाहिनी ओर कोल्ड स्टोर के लिए मोड़ दी, इस पर पीछे से आ रहे कृष्णा की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टक्कर होते ही जय प्रकाश सड़क पर गिरे और उनकी बाइक खंती में चली गई, जबकि कृष्णा की बाइक गांव पालीमुकीमपुर की ओर से आ रहे हरदोई गांव के पूर्व प्रधान प्रेमपाल यादव की स्कार्पियाे से भी टकरा गई। इससे सड़क पर गिरते ही कृष्णा की बाइक की टंकी से पेट्रोल बहने लगा और पलक झपकते ही आग लग गई। आग ने बाइक और स्कार्पियो (दोनों को) चपेट में ले लिया। दोनों वाहन आग की लपटाें में घिर गए। करीब एक घंटे तक दोनों वाहन जलते रहे। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर दूर तक वाहनों की लाइन लगी रही।

सूचना पर कोतवाली पुलिस सहित एफएसओ विजेंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। उधर टक्कर के बाद सड़क पर गिरने से घायल जयप्रकाश और कृष्णा को पुलिस ने सीएचसी भेजा, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

कार से भागकर जान बचाई जान
जैसे ही स्कार्पियो में आग लगी, उसमें बैठे पूर्व प्रधान और वाहन चालक गाड़ी से उतरकर खेतों की ओर भाग निकले। पूर्व प्रधान के अनुसार स्कार्पियों में रखा जरूरी सामान, कागज और नकदी जल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed