फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Canter hits tempo full of passengers, tempo driver dies

Aligarh News: सवारियों से भरे टैंपो को कैंटर ने मारी टक्कर, चालक की मौत, 15 लोग घायल

Sat, 11 Nov 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2023 12:39 AM IST
सार

बेटियों की शादी के लिए भात न्यौतने जा रहे थे। 10 नवंबर दोपहर सवारियों से भरे एक टेंपो व कैंटर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। महिला बच्चों समेत करीब 15 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Canter hits tempo full of passengers, tempo driver dies
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीटी रोड पर गांव खेड़ा नरायनसिंह के पास 10 नवंबर दोपहर सवारियों से भरे एक टेंपो व कैंटर में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। इसमें सवार महिला बच्चों समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस व अपनी जीप से अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


दादों निवासी शहीदा पुत्र सलीम खां के घर में 21 नवंबर को दो बेटियों की शादी है। शहीदा की पत्नी सलमा परिवार की महिलाओं एवं अपने नाते-रिश्तेदारों के साथ 10 नवबंर को दादों से एक टेंपो में सवार होकर अलीगढ़ स्थित वोदला अपने मायके में भात न्यौतने जा रहीं थीं। महिलाओं के साथ उनके छोटे बच्चे भी थे। टेंपो उनके पड़ोस का ही निजाम पुत्र नसरुद्दीन चला रहा था। टेंपो पिलखना रोड से होता हुआ जीटी रोड पर नानऊ नहर पुल से अलीगढ़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव खेड़ा नरायन सिंह के पास अलीगढ़ से आ रहे कैंटर से उसकी आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही टेंपो डिवाइडर पर चढ़ गया। दूसरी तरफ कैंटर डिवाइडर को पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर जा कर खाई में उतर गया। इस टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टेंपो चालक व महिला बच्चों समेत 15 सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही घायलों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकालते हुए घटना की सूचना पुलिस एवं एंबुलेंस को दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 40 वर्षीय टैंपो चालक निजाम की मौत हो गई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अकराबाद थाना प्रभारी अवधेश कुमार व पनैठी चौकी इंचार्ज ने घायलों को अस्पताल भेजा।

टेंपो में घायल हुए लोग
टेंपो चालक निज़ाम, सलमा बेगम, नाहिर, सादरा, फनीदा, जिगरा, गुलशन, गुलिस्ता, रजमा, इशा, दानिश, तसतीम, नाजीस समेत आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed