फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Canter driver died due to collision with truck

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से कैंटर चालक की गई जान

Wed, 22 Jan 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 22 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Canter driver died due to collision with truck
हादसे के बाद मौके पर खड़े दोनों वाहन।  संवाद - फोटो : Samvad
मंगलवार की रात जीटी रोड पर गांव लधौआ के समीप ट्रक और कैंटर में सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




कन्नौज जनपद के थाना गुरसहायगंज के गांव मलिकपुर निवासी राजेश चौधरी (45) मंगलवार को भोगांव की रुई की मंडी से कैंटर में भैंसें लादकर कासना जा रहे थे। क्लीनर शादाब निवासी कासना ने बताया रात करीब 10 बजे जीटी रोड पर गांव लधौआ में ओवरब्रिज के ऊपर एक ट्रक सड़क पर खड़ा था। अचानक पीछे से कैंटर ट्रक में जा घुसा। इससे कैंटर की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक राजेश और क्लीनर शादाब घायल हो गए।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़कर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक चालक राजेश की मौत हो चुकी थी। घायल क्लीनर को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजने के साथ दोनों के परिवार वालों को खबर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed