{"_id":"7c846581fdaa6b5e08d5161772c1ed28","slug":"candidate-you-decide-i-will-set-the-seal-mistry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी आप तय करें, मुहर मैं लगाऊंगा: मिस्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी आप तय करें, मुहर मैं लगाऊंगा: मिस्त्री
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Wed, 26 Aug 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव एवं यूपी के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कार्यकर्ताआें से 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान किया है। उन्हाेंने कहा कि प्रत्याशी आप अपने हिसाब से तय करें, वह केवल मुहर लगाएंगे। उन्हाेंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा जो लोग यह सवाल उठाते हैं पिछले छह दशकों में कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया है। उन्हें समझ लेना चाहिए है कि यदि कांग्रेस ने संविधान को मजबूत नहीं किया होता तो आज वे सत्ता में नहीं होते।
मधुसूदन मिस्त्री ने मंगलवार को हबीब गार्डन और जुपिटर लॉज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। हबीब गार्डन में आयोजित सम्मेलन में उन्हाेंने कार्यकर्ताआें को 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आहवान करते हुए कहा कि आगामी विस चुनाव के लिए नेता (प्रत्याशी) आप तय करें, मैं सिर्फ मुहर लगाऊंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की गर्ज से कहा कि पिछले 29 साल से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सत्ता में नहीं है तो निराश न हों। सत्ता में न रहते हुए भी पार्टी ने जनता के लिए काम किए हैं।
उन्हाेंने आईटीआई रोड स्थित जुपिटर लॉज के सम्मेलन में कहा कि कार्यकर्ताओं को लखनऊ की तरह राजनीतिक संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहना होगा। उन्हाेंने न्याय पंचायत आदि के चुनावों में भाग लेने का भी आहवान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता विवेक बंसल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से लोग निराश हो चुके हैं। कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है। यह समय कार्यकर्ता के कमर कसने का है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता नसीब पठान, प्रदीप माथुर तथा पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताआें को संबोधित किया। पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं विचारधारा है, जो हमारी रग रग में बसी है।