फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Businessman found unconscious in hotel room

Aligarh News: होटल के कमरे में बेहोश मिला व्यापारी, मुंह से निकल रहा झााग, मचा हड़कंप, स्टाफ के होश उड़े

Wed, 22 Oct 2025 09:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 22 Oct 2025 09:11 PM IST
सार

मुरादाबाद का व्यापारी मो. अली व्यापारिक सिलसिले में अलीगढ़ आया था। वह होटल इंडिया के कमरे में ठहरा हुआ था। देर रात अचानक से होटल स्टाफ की नजर कमरे में बेहोश पड़े मो. अली पर गई। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।
 

विज्ञापन
Businessman found unconscious in hotel room
होटल - फोटो : एडोव

विस्तार

अलीगढ़ में गांधीपार्क बस अड्डा स्थित इंडिया होटल के एक कमरे में ठहरे मुरादाबाद के व्यापारी के 21 अक्तूबर रात बेहोश मिलने पर हड़कंप मच गया। मुंह से झाग निकलता देख स्टाफ आनन-फानन व्यापारी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद होश आने पर व्यापारी ने खुद को शुगर का मरीज बताया। तब होटल कर्मचारियों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन


मुरादाबाद का व्यापारी मो. अली व्यापारिक सिलसिले में अलीगढ़ आया था। एसएचओ गांधीपार्क राजवीर सिंह परमार के अनुसार वह 19 अक्तूबर की शाम से होटल इंडिया के कमरे में ठहरा हुआ था। मंगलवार देर रात अचानक से होटल स्टाफ की नजर कमरे में बेहोश पड़े मो. अली पर गई। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। प्रारंभिक तौर पर इसे जहरखुरानी माना गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो घंटे तक चले उपचार के बाद मो. अली को होश आया। तब उससे नंबर लेकर परिजनों से बात की गई। एसएचओ के अनुसार खुद व्यापारी व उसके परिजनों ने बताया कि उसे शुगर की बीमारी है। शुगर का स्तर गिरने पर इस तरह की घटना उसके साथ हो जाती है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि सुबह मो. अली ने अपनी बीमारी के विषय में लिखित में दी। उसके बाद उसे घर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed