फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bulls and bulls are watching traffic arrangements in Smart City

Aligarh News: रोड शो के बाद अखिलेश यादव बोले, स्मार्ट सिटी में सांड़-बैल देख रहे ट्रैफिक इंतजाम

Tue, 09 May 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2023 01:08 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने ये बातें आगरा रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कौन नहीं जानता हरदुआगंज में कब से बिजली बन रही है। भाजपा ने आज तक एक बिजली कारखाना नहीं लगाया, फिर भी वे बिजली उत्पादन का दावा करते हैं।

विज्ञापन
Bulls and bulls are watching traffic arrangements in Smart City
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा अलीगढ़ ऐतिहासिक शहर है, यहां से तालीम लेकर गए लोग देश-दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं, मगर सरकारें शहर को सुविधा नहीं दे पाईं। भाजपा का स्मार्ट सिटी केवल नारा रहा, जो जुमला बन गया। स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक के इंतजाम सांड़ व बैल देख रहे हैं, जिस कूड़ा प्रबंधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है, उस पर भी कोई काम नहीं हुआ, जिसकी वजह से शहरी पर्यावरण का बुरा हाल है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने ये बातें आगरा रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कौन नहीं जानता हरदुआगंज में कब से बिजली बन रही है। भाजपा ने आज तक एक बिजली कारखाना नहीं लगाया, फिर भी वे बिजली उत्पादन का दावा करते हैं। उल्टा जो कारखाने हमने लगाए, उनसे भी महंगे रेटों पर बिजली खरीद रहे हैं। शिक्षा व गंगा-जमुनी तहजीब का हवाला देकर कहा कि इसी वजह से इस शहर को पहचाना जाता है। इस शहर के लोग जहां भी गए, उन्होंने शिक्षा दी और समाज की सेवा की है। कहा, जनता की सेवा के लिए जमीरउल्लाह मेयर बनने जा रहे हैं। उन्होंने रोड शो के दौरान मिले समर्थन और उत्साह का आकलन कर कहा कि अगला मेयर सपा का होगा।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर महानगर में कोई काम नहीं कराया गया है। चारों ओर गंदगी का अंबार होने के साथ शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या है और ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था नहीं है। हाउस टैक्स देने के बाद भी लोग सुविधाएं नहीं ले पा रहे हैं। यह भी एक बड़ा कारण है। भाजपा भ्रष्टाचारियों और अराजक लोगों का दल है, जो सिर्फ जनता को गुमराह कर रहा है। अलीगढ़ को पूर्व के वर्षों में स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला था, लेकिन साफ-सफाई नहीं हो रही है। नाले-नाली कूड़े से भरे हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत मानकों के अनुसार विकास नहीं हुआ है, जो सुविधा अलीगढ़वासियों को मिलनी चाहिए, वह नहीं मिली। ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है। निराश्रित पशु सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा आज महंगाई चरम सीमा पर है। खाद्यान्न, बिजली, डीजल, पेट्रोल महंगे हो गए हैं, जिससे लोग परेशान हैं। भाजपा द्वारा किसान मजदूर गरीबों से झूठे वादे किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं नहीं हैं। अगर गांव में सही सुविधाएं दी जाएं तो लोग शहरों की तरफ नहीं भागेंगे। इसीलिए जनता भाजपा को हराने का मन बना चुकी है। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। वे जिम्मेदारी से वोट डालेंगे और निकायों में जीत दर्ज करेंगे।

द केरल स्टोरी पर बोले, फिर गैर जाति-धर्म में शादी पर अनुदान क्यों

द केरल स्टोरी फिल्म को लेकर अमित शाह के बयान पर पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि आप लोग सब जानते हैं। गैर जाति व गैर धर्म में शादी पर अनुदान दिया जाता है। अगर अनुदान दिया जा रहा है तो यह शादी गलत कहां है।

पीएम का मतलब सिर्फ प्रचार मंत्री
जेसीबी से पुष्पवर्षा व पीएम के कर्नाटक प्रचार में ही रहने के सवालों पर अखिलेश यादव ने कहा कि जेसीबी से कर्नाटक में भी पुष्पवर्षा हुई और अलीगढ़ में भी। ये लोगों का प्यार है। बात अगर पीएम के कर्नाटक में रहने की करें तो पीएम का मतलब प्रचार मंत्री बन गया है। मगर वहां की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

भ्रष्टाचार पर कसा तंज
प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में वे बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी से जुड़े ट्रांसफर पोस्टिंग पर सवाल खड़ा हुआ। अफसरशाही में ट्रांसफर पोस्टिंग की लिस्ट जारी हुई। हमने जो लैपटॉप दिए, वे आज भी प्रयोग में लाए जा रहे हैं। ये जो टैबलेट बांट रहे हैं, उनकी स्थिति खुद ही देखी जा सकती है।

अखिलेश का गर्मजोशी से स्वागत
इस दौरान अखिलेश यादव का वाल्मीकि समाज ने प्रदीप भंडारी की अगुवाई में व ईसाई समाज ने जोनाथनलाल की अगुवाई में स्वागत किया। इस मौके पर अखिलेश यादव के साथ दिल्ली के मित्र सलामतउल्लाह खां, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, जिला महासचिव मनोज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक वीरेश यादव, ठा.राकेश सिंह, मुकेश माहेश्वरी, डीआर यादव, प्रशांत वाल्मीकि, बिल्लू चौहान, रंजीत चौधरी, आशीष मोहन यादव आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

एएमयू छात्र नेताओं से किया संवाद
अखिलेश यादव ने आगरा रोड के होटल में प्रेसवार्ता के बाद एएमयू के छात्र नेताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव के साथ उनकी समस्याओं पर चाय पीते हुए चर्चा की। इसके बाद सभी ने स्वागत किया। यहां सपा जिला महासचिव मनोज यादव के परिजनों ने भी उनका स्वागत किया।

पूर्व विधायक के घर पहुंचे अखिलेश
रोड शो के बाद अखिलेश यादव पूर्व विधायक वीरेश यादव के रामबाग कालोनी स्थित घर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व विधायक के नवविवाहित पुत्र व पुत्रवधू को आशीर्वाद किया। इस दौरान तमाम परिजनों से मुलाकात की। उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान इसी मोहल्ले में सपा नेता केपी फ्लैक्स के संचालक के घर पर भी उनका स्वागत हुआ।

रास्ता रोककर जगह जगह स्वागत
रोड शो एएमयू गेट पर समाप्त होने के बाद पुरानी चुंगी से चलकर शमशाद पर रास्ता रोककर, फिर एएमयू सर्किल, दोदपुर, केला नगर आदि जगहों पर स्वागत किया गया। हालांकि सुरक्षा कारणों से उन्हें कार से नहीं उतरने दिया गया। मगर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और अखिलेश ने कार के शीशे उतारकर अभिवादन स्वीकारा।

जब खुद हाथ में थामी छतरी
रोड शो के दौरान जब धूप तेज थी तो जमीरउल्लाह ने छाता मंगाया और उसे अखिलेश के ऊपर तान दिया। मगर अखिलेश ने छाता अपने हाथ में थाम लिया और कहा कि आपके ऊपर मैं छाता लगाऊंगा।

तीन घंटे घूमे अखिलेश ने देखे शहर के हालात, दिया संदेश
अखिलेश यादव निर्धारित समय से करीब 20 मिनट की देरी से धनीपुर हवाईपट्टी पहुंचे। जहां से वह सीधे क्वार्सी बाईपास के रास्ते जमालपुर पहुंचे। कार से उतरकर सीधे रथ में सवार हुए और फिर पुरानी चुंगी तक आए। यहां से सड़क मार्ग से पहले रामबाग, फिर क्वार्सी बाईपास के रास्ते आगरा रोड के होटल पर पहुंचे। जहां कुछ देर रुकने के बाद धनीपुर से मेरठ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed