फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bulldozers run on 10 shops

10 दुकानों पर चला बुलडोजर

Fri, 09 Sep 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on 10 shops
अवैध दुकान को जेसीबी से ध्वस्त करते सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
भारतीय स्टेट बैंक से लाल डिग्गी तक और घंटाघर से शमशाद मार्केट चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण और पार्किंग बनाने के लिए 10 दुकानों पर नगर निगम का बुलडोजर चला। कलेक्ट्रेट व तस्वीर महल स्थित चार-चार व घंटाघर के पास बनीं दो दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। साथ ही, घंटाघर पर एक दुकान और स्टेट बैंक के सामने बनी दुकानों को 72 घंटे में खाली करने का समय दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रवर्तन दल ने कलेक्ट्रेट के पास 40 साल से जमी चार दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया। दीवानी के सामने दो दुकानें ध्वस्त कर दीं। आटो पार्ट्स, बाइक रिपेयरिंग, सर्विस सेंटर की चार दुकानें ध्वस्त की गईं। दुकानों के तोड़ने का लोगों ने विरोध किया। दुकानदारों ने अदालत का स्थगनादेश भी दिखाया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम अलीगढ़ संयुक्त रूप से सड़कों के चौड़ीकरण को कराकर यातायात व जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जनमानस के सहयोग से निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया हटाए गए दुकान स्वामी को वेंडिंग जोन में व्यवस्थित करने पर प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed