फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSF jawan dies due to bullet injury

Aligarh News: गोली लगने से बीएसएफ के जवान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Fri, 25 Oct 2024 03:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2024 03:21 AM IST
सार

हरेंद्र सिंह (41वर्ष) उर्फ रिंकू पुत्र गिर्राज सिंह बीएसएफ की 163 बटालियन में मिजोरम के आइजोल में तैनात थे। वह वर्ष 2006 में भर्ती हुए थे। बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे गर्दन के पास ठोड़ी पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
BSF jawan dies due to bullet injury
मृतक हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पिसावा क्षेत्र के गांव दमुआका निवासी बीएसएफ के एक जवान की मिजोरम के आइजोल में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गांव में सूचना आने से परिवार में रोना बिलखना शुरू गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


41 वर्षीय हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू पुत्र गिर्राज सिंह बीएसएफ की 163 बटालियन में मिजोरम के आइजोल में तैनात थे। वह वर्ष 2006 में भर्ती हुए थे। बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे गर्दन के पास ठोड़ी पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया है। परिजन जवान के पार्थिव शरीर को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


गोली चलने के कारणों की परिजनों को अभी कोई सटीक जानकारी नहीं हो पाई है। मां हरवती देवी, पत्नी शशि देवी, बेटे कपिल व हिमांशु, बेटी निधि का रो-रो कर बुरा हाल है। जवान के पार्थिव शरीर को गांव में देर रात तक लाए जाने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed