फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother duped of Rs 6,000 for sending missing sister home

Aligarh News: लापता बहन को घर भेजने के लिए भाई से ठगे छह हजार रुपये

Fri, 12 Dec 2025 02:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Brother duped of Rs 6,000 for sending missing sister home
थाना क्षेत्र की एक युवती 24 अक्टूबर को लापता हो गई थी। युवती को तलाश लेने की सूचना देकर शातिर ठग ने उसके भाई से छह हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक रवि ने इस ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि 24 अक्टूबर को बहन घर से निकली, लेकिन वापस नहीं आई। इस संबंध में उसने दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन पहले उसके पास एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉलर ने बताया कि वह एसएसपी ऑफिस से बोल रहा है। उसकी बहन दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनके साथी को मिल गई है, जिसके पास किराये के लिए रुपये नहीं हैं। आप छह हजार रुपये डाल दो। पीड़ित ने छह हजार रुपये डाल दिए, जिसके बाद ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष कुलवीर सिंह ने बताया कि ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed