{"_id":"6058f3748ebc3e591d0135b1","slug":"brabery-alleged-x-ray-technician-radiology-fire-from-job-city-office-news-ali2593136110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत कांड का आरोपी एक्सरे टेक्नीशियन रेडियोलॉजी विभाग से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत कांड का आरोपी एक्सरे टेक्नीशियन रेडियोलॉजी विभाग से हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी काम के ऐवज में दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के एक्स रे टेक्नीशियन को रेडियोलॉजी विभाग से हटाकर सीएमएस कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। प्रकरण की जांच के लिए सीएमएस ने डाक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में जिलास्तरीय अफसरों से जांच कराये जाने का अनुरोध किया गया है।
रविवार सायं दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें अस्पताल के रेडियोलाजी विभाग में तैनात एक्स रे टेक्नीशियन जगमोहन को किसी काम के एवज में किसी व्यक्ति से दस हजार रुपया रिश्वत लेते हुए दिखाया गया था। वीडियो में आरोपी उच्चाधिकारियों को भी पैसा पहुंचाने के एवज में पीड़ित से बहस करता दिखाई दे रहा था।
दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डा.एबी सिंह ने बताया कि आरोपी एक्स रे टेक्नीशियन को रेडियोलाजी विभाग से हटाकर कार्यालय से संबद्घ कर दिया गया है। जांच के लिये डा.पी कुमार के नेतृत्व में डाक्टरों की तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
टीम को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। इधर सीएमओ डा.बीपी कल्याणी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिये जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में जिलास्तरीय अफसरों की टीम से प्रकरण की जांच कराये जाने का अनुरोध किया गया है।