फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Board exams from tomorrow, complete the preparation

बोर्ड परीक्षा कल से, तैयारी पूरी

Wed, 15 Mar 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 15 Mar 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
Board exams from tomorrow, complete the preparation
exam shimla
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए पांच सचल दल प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि एक रिजर्व सचल दल प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के नाम तय किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

बोर्ड ने डीआईओएस राजू राणा को सचल दल का प्रभारी बनाया है, जबकि सदस्य शिक्षक योगेंद्र सोलंकी, सत्यवीर सिंह, आरती वर्मा, मेघा चौधरी होंगी। सचल दल प्रभारी एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय के साथ शिक्षक योगेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सरिता त्रिवेती, अर्चना सदस्य होंगी। वित्त एवं लेखाधिकारी मुरारी लाल सचल दल प्रभारी होंगे। सदस्य केपी सिंह, अखिल कुमार, सोनिया सिंह, साधना सिंह होंगी। बीएसए धीरेंद्र कुमार सचल दल प्रभारी होंगे। सदस्य शिक्षक सुशील कुमार शर्मा, सुभाष चंद, बिंदु शर्मा होंगी। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अश्वनी कुमार पांडेय सचल दल प्रभारी होंगे। सदस्य सीपी सिंह, ज्ञानचंद्र शर्मा, शुचि खंडेलवाल, शिप्र सिंह होंगी। रिजर्व सचल दल प्रभारी की जिम्मेदारी नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार की होगी। रिजर्व सदस्य वीरेंद्र चौधरी, राम प्रकाश, अजय पाल सिंह, हेमलता, प्रियंका ठाकुर, रजनी सिंह, नीलम, लीना कटारा, अशोक कुमार, किरन वर्मा होंगी।
विज्ञापन

 16 मार्च से 21 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा के लिए 273 केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील व अति संवदेनशील केंद्रों के लिए               स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हो चुकी है। जिले में 35 सेक्टर, सात जोनल और तीन सुपर जोनल परीक्षा पर नजर रखेंगे। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed