{"_id":"67926764e1ca14d1c10bbcc3","slug":"blood-donation-camp-on-aligarh-amar-ujala-18th-anniversary-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अलीगढ़ 18वीं वर्षगांठ: 18 रक्तदानी बने महादानी, 72 लोगों की बचाएंगे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अलीगढ़ 18वीं वर्षगांठ: 18 रक्तदानी बने महादानी, 72 लोगों की बचाएंगे जान
Thu, 23 Jan 2025 09:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 23 Jan 2025 09:29 PM IST
सार
हर स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने पर रक्तदान करना चाहिए। एक व्यक्ति के रक्तदान से चार जरूरतमंद लोगों की जान बचेगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल मलखान सिंह में अमर उजाला द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमर उजाला अलीगढ़ यूनिट की 18वीं वर्षगांठ पर 23 जनवरी को मलखान सिंह जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 18वीं वर्षगांठ पर 18 लोगों ने रक्तदान किया। उनके रक्तदान से 72 जरूरतमंद लोगों की जान बचेगी।
विज्ञापन
डॉ. शुभि सिंह ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने पर रक्तदान करना चाहिए। एक व्यक्ति के रक्तदान से चार जरूरतमंद लोगों की जान बचेगी। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों के चेहरे पर संतुष्टि नजर आई। उन्होंने कहा कि जो रक्तदान किया है, वह जरूरतमंद लोगों के काम आएगा।
विज्ञापन
रक्तदान करने वालों में निखिल, मुस्कान, दीपू, योगेंद्र, हैनी, प्रशांत, हुकुमचंद, यज्ञेश कुमार, देवकी, अनीस, शेखर चौहान, आकाश, गुलाब सिंह, इकबाल, मुजाहिद, जय प्रकाश, विपिन, अमन शर्मा शामिल हैं। मौके पर अक्षय कुमार, रतन मोहन गुप्ता, मोहित चौहान, केपी यादव, भूपेंद्र, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन