{"_id":"60c1163e8ebc3ed71c0426ea","slug":"bjp-workers-ruckus-in-police-station-city-office-news-ali2651302181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण में कार्रवाई न होने पर थाने में भाजपाइयों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण में कार्रवाई न होने पर थाने में भाजपाइयों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कटरा मोड़ से दो दिन पहले एक युवती के अपहरण में कोई कार्रवाई न होने पर बुधवार को भाजपाई थाने पहुंचे और हंगामा किया। साथ ही पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही भाजपाई शांत हुए।
थाना जवां के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती सोमवार को अपनी दादी के साथ चंडौस क्षेत्र के गांव पहावटी जा रही थी। कटरा मोड़ पर वाहन का इंतजार करते समय गुलाबुद्दीन अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और युवती को जबरन बाइक पर बिठाकर ले गया। आरोप है कि पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। युवती के पिता का आरोप है कि गुलाबुद्दीन 28 अप्रैल 2017 को भी उसकी बेटी को जबरन ले गया था। गुलाबुद्दीन और इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दोनों जेल गए थे। जमानत पर बाहर हैं। मामले में कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।
पीड़ित पक्ष ने भाजपा की ब्रज प्रांत क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन को सूचना दी। इस पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी, वरिष्ठ नेता शल्यराज सिंह, संजू बजाज, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी व युवती की जल्द बरामदगी की मांग की। आरोप लगाया कि यह लव जिहाद का मामला है। 24 घंटे में युवती बरामद नहीं हुई तो आंदोलन होगा। इस दौरान भाजपाइयों की एसएसआई विजेंद्र शर्मा से नोकझोंक भी हुई। सीओ विशाल चौधरी ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर गंभीरता से जांच की जा रही है और युवती की तलाश की जा रही है।