{"_id":"65d4dc0f23d6ab4534065279","slug":"bjp-leader-rakesh-sahay-granted-bail-in-third-case-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाजपा नेता राकेश सहाय को तीसरे मुकदमे में जमानत, एक और मुकदमा तामील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाजपा नेता राकेश सहाय को तीसरे मुकदमे में जमानत, एक और मुकदमा तामील
Tue, 20 Feb 2024 10:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:36 PM IST
सार
अलीगढ़ में भाजपा नेता राकेश सहाय को तीसरे मुकदम्र में जमानत मिल गई, पर उनकी रिहाई नहीं हो सकी। बिजली बिल कम कराने संबंधी मामले में रुपये लेने आदि के आरोप में राकेश सहाय पर एक और मुकदमा तामील कर दिया गया है। अब इस मुकदमे में जमानत के बाद ही रिहाई संभव होगी।
विज्ञापन
जमानत मंजूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ पुलिस से गाली-गलौज के आरोप में जेल भेजे गए भाजपा नेता राकेश सहाय की मुश्किल कम नहीं हो रहीं। भाजपा नेता को महुआखेड़ा के तीसरे मुकदमे में भी जमानत मिल गई। लेकिन कोतवाली का एक और मुकदमा राकेश पर तामील कराया गया है। जिसमें बिजली बिल कम कराने के नाम पर रुपये लेने संबंधी आरोप हैं।
विज्ञापन
एक हफ्ते पहले राकेश सहाय सहित पांच लोगों को जेल भेजा गया था। इन सभी पर दो मुकदमे तामील कराए गए थे। हालांकि, सभी आरोपियों को तीन दिन पहले जमानत मिल गई। लेकिन, महुआखेड़ा का एक अन्य मुकदमा राकेश पर तामील होने के कारण उसकी रिहाई नहीं हो सकी। 20 फरवरी को उस मुकदमे में भी राकेश को जमानत दे दी गई। मगर राकेश को तामील कराकर कोतवाली का एक और मुकदमा कराया गया है।
विज्ञापन
बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रवीन नाथ शर्मा के अनुसार कोतवाली का एक और मुकदमा तामील कराया गया है। जिसमें बिजली बिल कम कराने संबंधी मामले में रुपये लेने आदि के आरोप हैं। अब इस नए मुकदमे में जमानत अर्जी दायर की जाएगी।
विज्ञापन