Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP and Samajwadi Party in Khair by-elections

खैर उपचुनाव: चार बूथों पर नहीं खुल सका भाजपा और सपा का खाता, हाथरस के सांसद ने जीता बूथ

Sun, 24 Nov 2024 02:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 02:54 PM IST
सार

उपचुनाव में भाजपा का लक्ष्य हर बूथ को जीतने का था, लेकिन कहीं भाजपा नेता जीते तो कहीं हार का सामना भी करना पड़ा।

विज्ञापन
BJP and Samajwadi Party in Khair by-elections
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैर उपचुनाव में भले ही भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर ने जीत हासिल कर ली, लेकिन चार बूथों पर उनका और दूसरे नंबर पर रहीं सपा प्रत्याशी डाॅ. चारू कैन का खाता नहीं खुल सका।

विज्ञापन


सुरेंद्र दिलेर व चारू कैन का बूथ संख्या 34 प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ी मजरा मालव, बूथ संख्या 232 प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर, बूथ संख्या 394 प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर तीन चंडाैस व बूथ संख्या 420 प्राथमिक विद्यालय अजनिया जामुनका पर खाता ही नहीं खुल सका।
विज्ञापन


हाथरस के सांसद ने जीता बूथ
उपचुनाव में भाजपा का लक्ष्य हर बूथ को जीतने का था, लेकिन कहीं भाजपा नेता जीते तो कहीं हार का सामना भी करना पड़ा। हाथरस के सांसद अनूप प्रधान के बूथ संख्या 358 गांव रखराना में भाजपा को 223 वोट मिले तो सपा को 72, बसपा को 12 वोट मिले। कोयला मंत्रालय की निदेशक चौ. शशि सिंह अपने बूथ नंबर 110 गांव उसरह में 10 वोटों से जीत गईं। इस बूथ पर भाजपा को 224 वोट मिले तो सपा को 214 वोट मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला के बूथ संख्या 51 में भाजपा को 376 वोट मिले, सपा को 27, बसपा को 4 वोट मिले। पूर्व विधायक सतपाल सिंह के बूथ संख्या 104 गांव दमुआका में भाजपा को 130 और सपा को 144 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शुरूआत में रही कड़ी सुरक्षा, फिर आने-जाने की खुली छूट

धनीपुर में मतगणना के दौरान सुबह पहले चरण में पुलिस ने काफी सख्ती बरती। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी से इधर-उधर हो गए। इससे मतगणना स्थल पर लोग बिना अनुमति पास के ही अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम के बारे में जानकारी लेने आते-जाते रहे।

पानी की बोतल भी नहीं जाने दी
मतगणना के लिए जाने वाले अभिकर्ताओं को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बीडी, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा आदि ले जाने से रोक दिया। तलाशी में सभी सामान निकालकर बाहर कर दिया गया। इतना ही नहीं पानी की बोतल तक नहीं ले जाने दी। इससे लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मजबूरी में नगर निगम के खड़े टैंकरों से पानी पीना पड़ा। एक प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के लिए खाना मंगवाया, जिसे फोर्स ने रोक दिया और खाना लेकर पहुंचे कर्मचारियों को वापस कर दिया। 

पैदल ही यात्रा करते रहे यात्री
धनीपुर मंडी में मतगणना को लेकर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया था। केवल मतगणना से जुड़े कार्मिकों, एजेंट आदि को आने-जाने की छूट थी। ऐसे में यहां से गुजरने वालों को कई किमी पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। अधिकांश वाहनों को बाईपास या वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजारा गया। जिससे वाहन चालकों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दूसरे रास्तों से गंतव्य तक पहुंचाने के बदले वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed