{"_id":"67ca036a9fcb67567802096a","slug":"bike-rider-dies-after-falling-into-a-canal-khar-news-c-2-1-ali1011-621914-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नहर में गिरने से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नहर में गिरने से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 07 Mar 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:49 AM IST
सार
शैलेंद्र कुमार सुबह बाइक से दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे खैर-गोंडा मार्ग पर पटपड़ नगला के पास नहर पुल के किनारे पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। पुल के किनारे लगे ईंटों को तोड़ते हुए बाइक सीधे नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
मृतक शैलेंद्र कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
खैर-गोंडा मार्ग पर पटपड़ नगला नहर पुल के किनारे लगे ईंटों को तोड़ते हुए एक बाइक नहर में गिर गई। इससे युवक पानी में डूब गया। यह देखते ही आसपास के लोग भागकर पास पहुंचे। सूचना पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। पानी में खोजकर उसे बाहर निकाला गया। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इगलास कोतवाली के गांव बसई निवासी शैलेंद्र कुमार (30) पुत्र केशव देव 6 मार्च की सुबह बाइक से दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे खैर-गोंडा मार्ग पर पटपड़ नगला के पास नहर पुल के किनारे पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
पुल के किनारे लगे ईंटों को तोड़ते हुए बाइक सीधे नहर में जा गिरी। परिजन ने बताया कि शैलेंद्र दिल्ली में एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़े थे। एक वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन