{"_id":"5e445b818ebc3ee5f10893e5","slug":"bike-loot-police-probe-start-aligarh-news-ali226515095","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 महंगी बाइकों के मालिकों पर टिकी पुलिस की निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 महंगी बाइकों के मालिकों पर टिकी पुलिस की निगाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में सोमवार को फाइनेंस कंपनी के कैशियर से हुई 11.31 लाख रुपये की लूट की घटना में पुलिस के हाथ सबसे अहम सुराग यह लगा है कि इस लूट कांड में पीली रंग की महंगी बाइक यामाहा आर 15 को इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने जब इस तरह की बाइकों का विवरण जुटाया तो शहर में ऐसी कुल 17 बाइकें मिलीं। इस एक बाइक की कीमत 1.50 लाख के आसपास होती है। पुलिस ने बुधवार को लाल डिग्गी पर पीले रंग की इस बाइक को रुकवाया तो सवार बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। नंबर के आधार पर उसके मालिक को तलाशा गया। परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
कैशियर लूटकांड के खुलासे को हाथ पैर मार रही पुलिस को पता लगा कि इस लूट में पीले रंग की यामाहा बाइक आर 15 का प्रयोग किया गया है। संभागीय परिवहन कार्यालय से ऐसी बाइकों का विवरण निकलवाया तो पता लगा कि जिले में ऐसी कुल 17 बाइकें हैं। इन सभी के पते और नंबर इकट्ठा करके सभी से संपर्क करने का काम किया गया। कुछ से पूछताछ के बाद पुलिस को संतुष्ट हो गई कि यह लोग वारदात में शामिल नहीं हो सकते तो कुछ को निगरानी में रखा गया। इसी रंग और कंपनी की बाइक को तलाश कर रही पुलिस को बुधवार को ऐसी ही बाइक लाल डिग्गी पर दिखाई दी। चेकिंग कर रही पुलिस ने इसे रुकवाया तो इसका मालिक इसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। बाइक वाले के परिजनों कोे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
बबलू गैंग के दोनों बबलू अब जेल में
अलीगढ़ क्षेत्र में लूट का गिरोह संचालित करने वाले बबलू भरतरी और बबलू कश्यप उर्फ बाबा दोनों ही अब गिरफ्तार हो चुके हैं। पिछले दिनों जब पेट्रोल पंप की घटनाओं के बाद पुलिस ने बबलू कश्यप पर शिकंजा कसना शुरू किया तो उसने पुराने मुकदमे में अदालत में सरेंडर कर दिया और जेल चला गया। जबकि कैशियर लूटकांड के बाद जब पुलिस ने बबलू भरतरी पर शिकंजा कसना शुरू किया तो उसने बुधवार को खुर्जा में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इंतजार था कि वह बुधवार को अलीगढ़ में सरेंडर कर सकता है। इस तरह अब बबलू गैंग के दोनों बबलू जेल में हैं।