{"_id":"6898f71e8424e7c4060f7446","slug":"bike-collided-with-divider-on-gt-road-brother-in-law-died-brother-in-law-injured-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101882-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जीटी रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, साले की मौत, जीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जीटी रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, साले की मौत, जीजा घायल
Mon, 11 Aug 2025 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर नानऊ नहर के पास रविवार की दोपहर करीब दो बजे अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार साले की मौत हो गई और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
थाना विजयगढ़ के गांव भटौली निवासी प्रदीप कुमार (32) पुत्र बाबूलाल रविवार को जिला बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव लालगढ़ी निवासी अपने जीजा लोकेश के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे नानऊ नहर पुल के पास उनकी बाइक हाईवे के सर्विस रोड पर डिवाइडर से टकरा गई।
इससे बाइक चला रहे प्रदीप सहित लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अकराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। लोकेश का उपचार चल रहा है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार प्रदीप तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। लक्ष्मी के साथ उनका शादी हुई है, लेकिन संतान नहीं है। पत्नी व भाइयों सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।