फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Big work of seeds and coarse grains in Aligarh

FPO: अलीगढ़ में बीज और मोटे अनाज का बड़ा काम, बनाए बिस्किट-नमकीन, बनेंगे नूडल्स-बर्गर और ब्रेड भी

Fri, 03 Oct 2025 11:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Oct 2025 11:51 AM IST
सार

कोमालिका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की योजना ज्वार-बाजरा, रागी,कोदो सांवा आदि से नूडल्स, पाश्ता, बर्गर, पिज्जा, चाऊमिन और ब्रेड बनाने की है, जिससे आज की पीढ़ी को स्वाद के साथ फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज भी भरपूर मिले।

विज्ञापन
Big work of seeds and coarse grains in Aligarh
मोटे अनाज से तैयार होता प्रोडक्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

सात साल पहले 10 किसानों से हुई छोटी सी शुरुआत आज 1500 किसानों के समूह तक पहुंच गई है। इन्होंने गेहूं और धान की परंपरागत खेती को छोड़कर बीज उत्पादन व मोटे अनाज की ओर रुख किया। नवाचार किया तो कुछ दिक्कतें आईं, कुछ लोगों ने मजाक भी बनाया, लेकिन ये पीछे नहीं हटे। आज मोटे अनाज से बिस्किट, नमकीन और पफ सहित करीब नौ उत्पाद बना रहे हैं। सालाना कारोबार सात करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


सफलता की यह कहानी है किसानों के सामूहिक प्रयास और खेती में किए गए नवाचार की। 2014 में सेना से कैप्टन पद से रिटायर हुए आरपी पचौरी ने 2018 में इसकी शुरुआत की और 10 किसानों को साथ लेकर कोमालिका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बनाई।
विज्ञापन


वह बताते हैं कि उस समय सरकार किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने पर जोर दे रही थी, शुरू में खाद-बीज वितरण से इसकी शुरूआत की, सात गांवों में स्टोर खोले। इसमें पैसा फंसा तो इसे बंद करना पड़ा। इसके बाद धान, सरसों, आलू और मूंग का बीज तैयार करने का कार्य शुरू किया। इसके अलावा गुआना और बहरीन में आलू का निर्यात भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन आरपी पचौरी बताते हैं कि 2021 में योजना भवन लखनऊ में मोटे अनाज पर (मिलेट) पर एक गोष्ठी थी। इसमें उन्हें भी बुलाया गया। वह घर से माता जी से बाजरा का एक व्यंजन तैयार कर ले गए, जिसका स्वाद सभी को भाया। उस समय अधिकारियों ने उन्हें इस पर काम करने के लिए कहा। इसके बाद हैदराबाद स्थित इंडियन मिलेट्स इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग ली। साल 2022 में प्रदेश के श्रेष्ठ एफपीओ का पुरस्कार मुख्यमंत्री ने कोमालिका को दिया था। इससे जुड़े 1500 किसानों में 500 से अधिक महिलाएं हैं। ये सभी शेयरधारक हैं। करीब 100 हेक्टेयर भूमि में बीज और मोटे अनाज की खेती की जा रही है।
मोटे अनाज से तैयार प्रोडक्ट

एफपीओ कोमालिका ने बीज उत्पादन के साथ मिलेट्स पर काफी अच्छा काम किया है। इनके प्रोडक्ट की काफी मांग हो रही है। प्रदेश सरकार से भी सराहना मिली है।-बलजीत सिंह, उप निदेशक उद्यान

भविष्य में 79 प्रोडक्ट बनाने की तैयारी

कैप्टन आरपी पचौरी बताते हैं कि मोटे अनाज से बनने वाली 79 रेसिपी तैयार की हैं। ज्वार-बाजरे की बालू शाही और रसगुल्ला काफी पंसद किया जाता है।फिलहाल इसे वह आर्डर पर बनाते हैं। सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में भी उन्हें उनके उत्पादों के आर्डर मिलते हैं। फिलहाल अलीगढ़ के अलावा इगलास, बुलंदशहर, खुर्जा और डिबाई में उनके उत्पादों जा रहे हैं। हाल ही में नोएडा में हुए एक्सपो में दिल्ली और नोएडा से भी आर्डर मिले हैं।

मोटे अनाज से बनाएंगे नूडल्स, बर्गर और ब्रेड
कोमालिका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की योजना ज्वार-बाजरा, रागी,कोदो सांवा आदि से नूडल्स, पाश्ता, बर्गर, पिज्जा, चाऊमिन और ब्रेड बनाने की है, जिससे आज की पीढ़ी को स्वाद के साथ फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज भी भरपूर मिले। अलीगढ़ शहर में अगले साल तक ऐसा रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हैं, जिसमें सभी व्यंजन मिलेट्स यानी मोेटे अनाज के ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed