फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BFI Recognizes Pro Basketball 3BL League

बीएफआई ने प्रो बास्केटबॉल 3 बीएल लीग को मान्यता प्रदान की

Sun, 16 May 2021 11:01 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
BFI Recognizes Pro Basketball 3BL League
बास्केटबॉल - फोटो : amar ujala

देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक संस्था, द बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने 3X3 (थ्रीबीएल) को आधिकारिक तौर पर मान्यता प्रदान की, जो कि अब भारत की एकमात्र एफआईबीए मान्यता प्राप्त 3X3 (थ्रीबीएल) औपचारिक बास्केटबॉल लीग है।

विज्ञापन


ये मान्यता मिलने से भारत में बास्केटबॉल, खासकर 3X3 (थ्रीबीएल) का छोटा प्रारूप तेजी से बेहतर होगा और इससे 2024 पेरिस ओलंपिक्स के 3X3 बास्केटबॉल इवेंट में भारत के क्वालीफाई होने के आसार बहुत बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


3 बीएल और बीएफआई के संगठन पर 3 बीएल के चेयरमैन योशिया काटो का कहना है कि बीएफआई और एफआईबीए द्वारा विशेष मान्यता मिलने से हम बेहद खुश हैं। इसके बाद अब 3 बीएल (थ्रीबीएल) पूरी दुनिया की एकमात्र 3X3 प्रोफेशनल लीग में है जिसे इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन (एफआईबीए) के साथ-साथ नेशनल फेडरेशन (बीएफआई) दोनों से विशेष मान्यता प्राप्त है। 21वीं सदी में भारत के अंदर बास्केटबॉल सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता है और प्रतिभा को पहचानकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया के आगे पहुंचाने तक का सही रास्ता बनाने में 3 बीएल विशेष रूप से काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 बीएल और बीएफआई के संगठन पर 3 बीएल के कमिश्नर रोहित बक्शी कहते हैं कि 3 बीएल भारत में 3X3 प्रतियोगिता और उसके वातावरण, खासकर भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ियों को बेहतर करने के लिए तत्पर है। बीएफआई के साथ मिलकर हम ये सुनिश्चित करेंगे कि भारत 3X3 बास्केटबॉल में दुनिया की सबसे ताकतवर टीम के रूप में उभरकर आये। गोविन्दराज केम्पारेड्डी और चंदर मुखी शर्मा का हम दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारे “रोड टू ओलंपिक्स” नाम के इस सफर में भरोसा दिखाया।

भविष्य में भारत का ओलंपिक्स में क्वालीफाई करने के मौके को बढ़ावा देने के अलावा, देश के सबसे बड़े बास्केटबॉल प्रशासन और भारत की प्रोफेशनल बास्केटबॉल लीग के एकमात्र आयोजकों के इस गठन से दोनों को अनेकों फायदे होंगे। सबसे जरूरी कि आकांक्षी भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए नए रास्ते खुलेंगे, उनके लिए भारत में ही प्रोफेशनल खेल खेलने के मौके होंगे और साथ ही वो एफआईबीए 3X3 वर्ल्ड टूर मास्टर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल सकेंगे।

भविष्य में ओलंपिक्स में भारतीय पुरुष और महिलाओं की 3X3 टीम के क्वालीफाई होने के आसार बढ़ेंगे, जिसकी शुरुआत 2024 पेरिस ओलंपिक्स से होगी। ऐसे में प्रत्येक खिलाड़ी अपने रैंकिंग पॉइंट इकट्ठे करके, एफआईबीए के 3X3  बास्केटबॉल में अपने देश की रैंकिंग को बेहतर कर सकेगा। 3 बीएल में भाग लेने के लिए देश को बेहतरीन राष्ट्रीय खिलाड़ी मिलेंगे। देश में पुरुष और महिलाओं, दोनों को घरेलू स्तर पर खेलने को मिलेगा, जिन्हें आगे चलकर उत्कृष्ट विदेशी और एनआरआई प्रोफेशनल खिलाड़ियों के साथ उनके पक्ष और विपक्ष में खेलने का अवसर दिया जायेगा।

राष्ट्रीय बास्केटबॉल खेल के लिए भारत के कैलेंडर में अब 3 बीएल का अहम किरदार रहेगा, जिसमें फिलहाल विभिन्न आयु वर्ग के लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के साथ-साथ शीर्ष क्लब टीम का फेडरेशन कप शामिल है। भारत में खेलने के साथ ही खिलाड़ी अब विदेशी प्रतियोगिताओं में प्रोफेशनल रूप से खेलेंगे। 3 बीएल में भाग लेने पर हम भारत की राष्ट्रीय टीम के सदस्यों की फ़िटनेस पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे उनका खेल बेहतर होगा और एफआईबीए के अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर इवेंट पर भारत का परतिनिधित्व करते हुए वो उम्दा खेल सकेंगे।


चूंकि बास्केटबॉल दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला एक महानगरी खेल है और अब एक ओलंपिक खेल बन चुका है, इसलिए भारत में 3X3 बास्केटबॉल का अधिक से अधिक प्रचार किया जायेगा। खेल की फुटेज और आंकड़ों को देखकर होनहार खिलाड़ियों को चुना जायेगा। छुपे हुए टैलेंट को खोजने से लेकर राष्ट्रीय टीम की रैंक तक पहुंचाने में 3 बीएल सिस्टम में एक विशेष भूमिका निभाएगा जिससे नए खिलाड़ियों को बेहतर मौके मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed