फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Began studying the Supreme Court ruling

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अध्ययन शुरू

Wed, 11 May 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 May 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Began studying the Supreme Court ruling
एएमयू - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
देश भर के सभी सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस/बीडीएस कोर्सेज में प्रवेश नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) द्वारा कराए के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एएमयू में खलबली मच गई है। इस संबंध में एएमयू प्रशासन अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर का कहना है कि हमलोग सुप्रीम कोर्ट के आर्डर का अध्ययन कर रहे है। इसको लेकर एएमयू एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुलाई जाएगी और आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। एएमयू एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों एवं इससे संबंधित अन्य प्रश्नों पर अभी कुछ बोलने में एएमयू प्रशासन भी असमर्थ है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एएमयू प्रशासन द्वारा एनईईटी से इस वर्ष छूट देने की अपील सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई थी। एएमयू प्रशासन का कहना था कि एएमयू एमबीबीएस-बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा का प्रथम चरण आयोजित कराया जा चुका है और दूसरे चरण की परीक्षा 1 जून को प्रस्तावित है। प्रथम चरण की परीक्षा में करीब 55 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से दूसरे चरण के लिए करीब 16 हजार अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed